विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2024

Rajasthan: जयपुर में इटली की महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया

Rajasthan: इटली की महिला जयपुर घूमने आई थी. आमेर महल में कुछ युवकों ने विदेशी महिला से छेड़छाड़ की. विदेशी महिला ने आमेर थाने में शिकायत दर्ज कराई. 

Rajasthan: जयपुर में इटली की महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया

Rajasthan: जयपुर के आमेर किला में इटली की महिला से युवकों ने छेड़छाड़ की. छेड़छाड़ की घटना CCTV में कैद हो गई. विदेशी महिला की शिकायत पर पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में ले लिया. पुलिस तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है. पहले भी एक युवक ने विदेशी महिला टूरिस्ट पर गंदे कमेंट कर रील बनाई थी. मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस एक्शन में आई थी. 

विदेशी महिला पर्यटकों से की थी आपत्तिजनक बात  

24 जून को आमेर में विदेशी पर्यटकों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने विनोद मीणा को गिरफ्तार किया था.आरोपी विनोद मीणा ने विदेशी महिला पर्यटकों से आपत्तिजनक बात करते हुए रील बनाई थी. सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. महिला उसकी बात समझ नहीं पाई थी और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गई. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर लोगों ने नाराजगी जताई. इंटरनेट यूजर्स ने कहा कि ऐसे लोगों की वजह से पर्यटन पर असर पड़ता है. 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्शन में आई 

सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि भारत में विदेशी महिलाओं से छेड़छाड़ होगी तो क्या होगा. इसी वजह से विदेशी टूरिस्ट को भारत में बुरा अनुभव होता है. सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई तो पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया. पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर युवक की तलाश शुरू की. आरोपी युवक की पहचान विनोद मीणा के रूप में हुई. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com