विज्ञापन
This Article is From May 26, 2025

Rajasthan: डंपर से कुचलने के बाद कांस्टेबल लड़ रहा जिंदगी की जंग, सरपंच पति समेत अब तक 4 गिरफ्तारी

जोधपुर में डंपर से कुचलने के बाद कांस्टेबल का इलाज जारी है, लेकिन कांस्टेबल अब भी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है.

Rajasthan: डंपर से कुचलने के बाद कांस्टेबल लड़ रहा जिंदगी की जंग, सरपंच पति समेत अब तक 4 गिरफ्तारी

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर के लूणी में बीते रविवार (25 मई) को एक कांस्टेबल को डंपर से कुचलने का मामला सामने आया था. वहीं कांस्टेबल का इलाज जारी है, लेकिन कांस्टेबल अब भी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है. दूसरी ओर पुलिस इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने अब इस केस में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अब तक पुलिस ने सरपंच पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इसके साथ डंपर और एस्कॉर्ट करने वाली कार भी जब्त की गई है.

अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई के दौरान हुआ हमला

दअसल रविवार सुबह लूणी पुलिस की टीम खेजड़ली कला इलाके में अवैध बजरी खनन-परिवहन रोकने के लिए नाकाबंदी कर रही थी. सूचना मिली कि आरोपी सरपंच पति हापुराम और शिवजी अपनी अपनी जेसीबी से अवैध बजरी डंपर भरवा रहे हैं. जिस पर टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देख जेसीबी ड्राइवर लॉयन्स नगर की तरफ भाग गया. वहीं दूसरा मौके पर ही जेसीबी छोड़ गया. यहां से एक ड्राइवर डंपर को लेकर भाग निकला. पुलिस ने डंपर का पीछा किया तो सफेद कार में सवार रविंद्र गोदारा ने पुलिस को धमकी दी कि डंपर का पीछा न करें. इसके बाद वह भी फरार हो गया.

कांस्टेबल के पेट और पैर पर चढ़ाया डंपर

पुलिस ने डंपर का पीछा जारी रखा. रास्ते में गुलजी की प्याऊ के पास कच्ची सड़क पर पहुंचकर डंपर के ड्राइवर ने भरी बजरी खाली करना शुरू कर दिया. तभी पीछा कर रही पुलिस टीम ने कच्ची सड़क पर डंपर खाली होते देख उसे रोकने की कोशिश की तो सांगासनी गांव निवासी ड्राइवर राणाराम बाबल ने डंपर को तेजी से टर्न लिया. इस दौरान कांस्टेबल सुनील खिलेरी पिछले पहिए से कुचल गए. डंपर का पहिया सुनील के पेट और पैर के ऊपर से निकल गया. इससे कांस्टेबल गंभीर रूप से जख्मी हो गया. तब साथी पुलिसकर्मी उसे तत्काल एमडीएम अस्पताल लेकर पहुंचे.

अब तक कौन-कौन गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने सरंपच पति आरोपी खेजड़ली कला निवासी हापुराम को डिटेन किया था. आरोपी हापुराम के खिलाफ पूर्व में मारपीट, हमला, आबकारी अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में कुल आठ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, मारपीट, बलवा और महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी धाराएं शामिल हैं. पुलिस ने इस मामले में तीन और आरोपी खेजड़ली कला निवासी रविन्द्र, सारण नगर निवासी सागर और नादड़ा कला निवासी महेन्द्र को गिरफ्तार किया है.

घायल कांस्टेबल अभी भी आईसीयू में भर्ती है हालांकि डॉक्टरों ने उसका रविवार देर रात को ऑपरेशन कर दिया था. लेकिन अभी भी उसकी स्थिति क्रिटिकल बनी हुई है.

यह भी पढ़ेंः फलोदी में युवक की बेरहमी से पिटाई, हाथ-पैर बांध पिलाई पेशाब; मरा समझ फेंक कर फरार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com