विज्ञापन

Rajasthan: भू-माफियाओं का प्लॉट पर कब्जे की कोशिश... शिकायत पर कार्रवाई नहीं, महिला ने SP से लगाई गुहार

महिला ने जब गोलूवाला थाने में शिकायत दी, तो वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. महिला ने आरोप लगाया कि गोलूवाला थाना के कुछ पुलिसकर्मी कथित रूप से भू-माफियाओं से मिले हुए हैं

Rajasthan: भू-माफियाओं का प्लॉट पर कब्जे की कोशिश... शिकायत पर कार्रवाई नहीं, महिला ने SP से लगाई गुहार

Rajasthan News: राजस्थान सरकार द्वारा भू-माफियाओं पर शिकंजा कसने को लेकर अभियान चलाने का निर्देश दिया जा रहा है. जबकि दावा किया जाता है कि भू-माफियाओं पर कार्रवाई हो रही है. वहीं पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी भू-माफियाओं पर लगाम लगाने का दावा करती है. लेकिन इसके बावजूद भू-माफियाओं का आतंक कम नहीं हो रहा है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण हनुमानगढ़ में महिला के साथ हुई घटना है जिसके बाद महिला जिले के एसपी से न्याय की गुहार लगा रही है.

हनुमानगढ़ जिले के खारा चक गांव की निवासी एक महिला ने भू-माफियाओं पर उसके खरीदशुदा प्लॉट पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया है. मामले को लेकर महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई.

पुलिस नहीं कर रही महिला की मदद

पीड़ित महिला संतोष ने बताया कि गांव में उसका खरीदा हुआ प्लॉट है, लेकिन कुछ लोग उस पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं. संतोष का आरोप है कि जब उसने इस संबंध में गोलूवाला थाने में शिकायत दी, तो वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. महिला ने आरोप लगाया कि गोलूवाला थाना के कुछ पुलिसकर्मी कथित रूप से भू-माफियाओं से मिले हुए हैं, जिसके चलते उसकी शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है.

एसपी से महिला ने लगाई गुहार

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. साथ ही, यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी की मिलीभगत सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए.

फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले में जांच की बात कही जा रही है. अब देखना होगा कि शिकायत पर क्या कार्रवाई होती है और पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है.

यह भी पढ़ेंः विधायक गणेश घोघरा का सदन में बड़ा बयान, 'अधिकार छीने तो आदिवासी हथियार भी उठाएगा'

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close