विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2025

राजस्थान: भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, हेलमेट में आया था बाइक सवार बदमाश

रमेश ईनाणी 2019 से लेकर 2022 तक भाजपा के नगर मंत्री के पद पर रहे थे. मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे वह स्कूटी से ऑफिस जा रहे थे. इसी दौरान उन फायरिंग हुई.

राजस्थान: भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, हेलमेट में आया था बाइक सवार बदमाश
भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में भाजपा नेता और व्यवसायी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जिस समय भाजपा नेता रमेश ईनाणी को गोली मारी गई, उस समय वह घर से अपने ऑफिस जा रहे थे. दिनदहाड़े बीजेपी नेता की हत्या से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. पुलिस ने संदिग्ध युवक का सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया गया है, जिसमें गोली मारने वाला संदिग्ध बाइक पर नजर आ रहा है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्द जांच शुरू कर दी है.

बाइक सवार ने की फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, चित्तौड़गढ़ में बीजेपी नेता रमेश ईणानी का कुरियर का व्यवसाय है. कोतवाली थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर के पास मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे वह स्कूटी से ऑफिस जा रहे थे. इसी दौरान हेलमेट लगाए आए एक बाइक सवार ने उन फायरिंग कर दी. तुरंत रमेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया.

सूचना पर जिला अस्पताल में चित्तौड़गढ़ के विधायक, एडिशनल एसपी समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. हालांकि, हालत गंभीर होने पर रमेश को इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया गया. जहां पर उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिया, जिसमें बाइक सवार एक संदिग्ध नजर आ रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

मौके से मिले दो खाली खोखे

एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि हमलावर ने पीछे से गोली चलाई और तुरंत मौके से फरार हो गया. उधर बीजेपी नेता पर फायरिंग की सूचना पर एसपी मनीष त्रिपाठी, एडिशनल एसपी सरिता सिंह मौके पर पहुंची. एफएसएल की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाएं. मौके से दो गोली के खाली खोखे भी मिले हैं. एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. बता दें कि रमेश ईनाणी 2019 से लेकर 2022 तक भाजपा के नगर मंत्री के पद पर रहे थे.

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close