विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2025

Rajasthan: सीआरपीएफ की पत्‍नी से कूड़े का व‍िवाद, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो पानी की टंकी पर चढ़ गया शख्‍स

Rajasthan: भरतपुर के अटलबंध थाने में 14 अप्रैल को पीड़‍ित ने पोड़ोस‍ी के ख‍िलाफ मामला दर्ज कराया था. लेक‍िन, पुल‍िस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

Rajasthan: सीआरपीएफ की पत्‍नी से कूड़े का व‍िवाद, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो पानी की टंकी पर चढ़ गया शख्‍स
भरतपुर में पुल‍िस के कार्रवाई नहीं करने से नाराज शख्‍स पानी की टंकी पर चढ़ गया.

Rajasthan: राजस्थान के भरतपुर जिले में एक व्यक्ति अपने पड़ोसियों से परेशान होकर और पुलिस की कार्रवाई न होने से नाराज होकर पानी की टंकी पर चढ़ गया. यह घटना अटलबंध थाना क्षेत्र की है. पीड़ित ने 14 अप्रैल को अटलबंध थाने में पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई. इस बात से नाराज होकर पीड़ित व्यक्ति बुधवार सुबह थाने के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगा. 

सीओ के समझाने पर नीचे उतरा 

सूचना मिलने पर सीओ सिटी पंकज यादव मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद पीड़ित को नीचे उतारा. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है. पीड़ित चंद्रभान जाटव ने बताया कि उसके पड़ोसी उसे लगातार परेशान करते हैं, उसने इसकी शिकायत अटलबंध थाने में की थी, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.  इसी कारण उसने विरोध में पानी की टंकी पर चढ़ने का कदम उठाया. 

CRPF की पत्‍नी से कूड़े का था व‍िवाद 

सीओ सिटी पंकज यादव ने बताया कि चंद्रभान का अपने पड़ोसी, जो कि एक सीआरपीएफ जवान की पत्नी के साथ पैसे के लेनदेन और कूड़े को लेकर विवाद हुआ था. पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन अगले दिन उसे बुलाया गया, जहां वह नहीं पहुंचा. इसके बाद उसने बुधवार सुबह टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया. उसे समझाकर नीचे उतारा गया और मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है. 

सीओ सिटी पंकज यादव ने कहा कि इस तरह टंकी पर चढ़ने से समस्याओं का समाधान नहीं होता. यह एक कानूनी अपराध है. उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह के कदम न उठाएं, बल्कि अपनी समस्याओं से उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं. 

यह भी पढ़ें: गहलोत सरकार की 33 योजनाएं फ्लैगशिप से बाहर, योजनाओं की प्राथमिकता भी बदली

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com