विज्ञापन
This Article is From May 05, 2025

1.51 करोड़ कैश, 210 बीघा जमीन, 1 किलो सोना, 15 KG चांदी; राजस्थान में 21 करोड़ के मायरे ने तोड़ा सारा रिकॉर्ड

झाडेली गांव में भरा गया मायरा नागौर जिले का अब तक का यह सबसे बड़ा मायरा बताया जा रहा है. यह मायरा पूरे नागौर में चर्चा का विषय रहा. मायरे की रस्म में हरियाणा भाजपा प्रभारी डॉ सतीश पूनियां मौजूद रहे.

1.51 करोड़ कैश, 210 बीघा जमीन, 1 किलो सोना, 15 KG चांदी; राजस्थान में 21 करोड़ के मायरे ने तोड़ा सारा रिकॉर्ड
राजस्थान में 21 करोड़ के मायरे ने तोड़ा सारे रिकॉर्ड

Rajasthan Myra News: राजस्थान में बहन के बच्चों की शादी में भरा जाने वाला मायरा देशभर में अक्सर चर्चा का विषय रहता है. आए दिन मायरा नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है. बीते दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियों में नागौर का मायरा रहा है. जब एक किसान ने 14 करोड़ रुपये मायरा भरकर सबको चौंका दिया था. हालांकि, अब मायरा को लेकर नई बात सामने आई है. इस बार नागौर जिले में 21 करोड़ रुपये का मायरा भरा गया है, जिसने अब तक के मायरे से जुड़े सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. 

मायरा की रस्म में पहुंचे सतीश पूनिया

जानकारी के मुताबिक, यह मायरा रविरा को नागौर जिले जायल तहसील के झाडेली परिवार ने मायरा भरा है. मायरा की रस्म में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा भाजपा प्रभारी डॉ सतीश पूनियां मौजूद रहे. मायरे की इतनी बड़ी रकम सुनकर हर कोई भौचक्का रह गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि 21 करोड़ रुपये से अधिक मायरा झाडेली गांव की बेटी कमला के बच्चों की शादी में नाना द्वारा भरा गया है. जानकारी के अनुसार, मायरे में 1.51 करोड़ रुपये कैश, एक किलो सोना, 210 बीघा जमीन, 15 किलो चांदी और एक पेट्रोल पम्प दिया गया है.

नागौर का अब तक सबसे बड़ा मायरा

झाडेली गांव के पूर्व उप प्रधान भंवर लाल पोटलिया के पुत्र एडवोकेट हड़मान राम ने पूर्व प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा के पुत्र के विवाह में मायरा भरा है. नागौर जिले का अब तक का यह सबसे बड़ा मायरा बताया जा रहा है. यह मायरा पूरे नागौर में चर्चा का विषय रहा. 

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि राजस्थान में मायरे भरे जाने की परंपरा काफी पुरानी है. बहन-बेटी के बच्चों की शादी में उनके पिता और भाई परपंरागत तरीके से मायरा भरते आए हैं. नागौर में मायरा बहन-बेटियों के बच्चों की शादी में पीहर पक्ष की तरफ से एक तरह का सहयोग देना माना जाता है. इसमें ननिहाल पक्ष के लोग नाना और मामा अपने भांजे-भांजी, दोहिते और दोहिती की शादियों में अपनी बहन-बेटी के मायरा भरने जाते हैं. ताकि बहन बेटी के यहां शादी के दौरान आर्थिक सहयोग उन्हें मिल सके.

यह भी पढे़ं- 1.31 करोड़ कैश, 80 बीघा जमीन, 1.60 किलो सोना, 5 Kg चांदी; राजस्थान में 14 करोड़ के मायरे ने तोड़ा सारा रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com