विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2025

अनजान नंबर से पत्नी को मैसेज, मिलने पहुंचा और ऐसे पकड़ा गया 25 हजार का इनामी तस्कर

साइक्लोनर टीम को पता चला कि दुर्गाराम अपनी पत्नी से मिलने रिश्तेदार के घर जाता था. दो-तीन बार असफल होने पर यह तकनीक लगातार लगाई गई तो सफलता हाथ लगी.

अनजान नंबर से पत्नी को मैसेज, मिलने पहुंचा और ऐसे पकड़ा गया 25 हजार का इनामी तस्कर
पकड़े गए आरोपी की तस्वीर

Rajasthan News: जोधपुर रेंज की साइक्लोनर टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े मामले में 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है.ऑपरेशन फोर्टरेस्ट के तहत चतुराई और मेहनत से पुलिस ने फरार तस्कर को आखिरकार धर दबोचा. पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी दुर्गाराम पुत्र जेठाराम मेघवाल फलोदी जिले के बरसिंगो का बास का निवासी है. आठवीं तक पढ़ाई के बाद आर्थिक तंगी के कारण उसने पढ़ाई छोड़ दी और पत्थर की खदानों में काम शुरू किया.

जोधपुर के कालीबेरी क्षेत्र में किराए के मकान में रहते हुए वह पड़ोसी तस्कर कालू के संपर्क में आया.कालू की ऐशो-आराम की जिंदगी देखकर दुर्गाराम भी तस्करी के धंधे में कूद पड़ा.

पुलिस को कई बार देने के बाद भी नहीं बचा

ड्राइविंग में माहिर दुर्गाराम मेवाड़ से मारवाड़ तक डोडा पोस्त से भरे ट्रक ले जाता था. एक बार पुलिस ने ट्रक पकड़ा, लेकिन वह भाग निकला. दो साल तक वह फरार रहा और पुलिस के डर से इधर-उधर भटकता रहा. इस दौरान उसके पिता ने भी उससे दूरी बना ली.

पत्नी से मिलने का अनोखा तरीका

साइक्लोनर टीम को पता चला कि दुर्गाराम अपनी पत्नी से मिलने रिश्तेदार के घर जाता था. वह कच्चे रास्तों से बाइक पर पहुंचता और मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता था. इसके बजाय वह किसी अनजान नंबर से पड़ोसी को मैसेज भेजता, जो उसकी पत्नी तक बात पहुंचाता.

पुलिस ने बिछाया जाल

साइक्लोनर टीम ने दुर्गाराम के परिवार पर नजर रखी, जब भी उसकी पत्नी रिश्तेदार के घर जाती, पुलिस सतर्क हो जाती. कई बार नाकामी के बाद आखिरकार टीम ने छद्म भेष में उसे पकड़ लिया.

ये भी पढ़ें- राजस्थान स्टेट सब जूनियर फुटबॉल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेगी टीम, 27 जुलाई को अजमेर में होगा आयोजन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com