विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2025

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में बारिश ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरती दिखीं गाड़ियां, IMD ने 9 जिलों में जारी किया रेड अलर्ट

मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को राज्य के पश्चिम और पूर्वी जिलों में बारिश का रेड अलर्ट  जारी किया है. जिसमें  धौलपुर, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अलवर, जयपुर, दौसा, टोंक, बूंदी, बारां, झालावाड़, कोटा, और भीलवाड़ा, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, और जालौर सहित आसपास के इलाके शामिल है.

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में बारिश ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरती दिखीं गाड़ियां, IMD ने 9 जिलों में जारी किया रेड अलर्ट
Rajasthan weather
NDTV

Rajasthan Weather Alert:  राजस्थान में मानसूनी बारिश ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. कई इलाकों में जलभराव हो गया है. अजमेर से लेकर जोधपुर तक जलभराव देखने को मिल रहा है. सड़कें नदियों में तब्दील हो गई हैं. कारें और बाइक पानी में तैरती नजर आ रही हैं. पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. मौसम केंद्र ने कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम केंद्र के अनुसार, 14-15 जुलाई को आठ इंच से ज़्यादा बारिश होने की संभावना है.

झालावाड़ जमकर बरसे बदरा

पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक 115 मिलीमीटर बारिश मनोहर थाना (झालावाड़) में दर्ज की गई.  राज्य में रविवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरोही में 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवा में औसत आर्द्रता 65 से 100 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई.

बारिश के आंकड़े

इस दौरान बांसवाड़ा के सलोपाट में 90 मिलीमीटर, जालौर के जसवंतपुरा में 80 मिलीमीटर और धौलपुर के सैपऊ में 70 मिलीमीटर बारिश हुई. वहीं इस दौरान राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर 10 से 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

इन जिलों में न्यूनतम रहा तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार रविवार को अजमेर में 24.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 25.1 डिग्री, अलवर में 25.0 डिग्री, जयपुर में 26.0 डिग्री, पिलानी में 25.2 डिग्री, सीकर में 26.0 डिग्री, कोटा में 27.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 25.2 डिग्री, बाड़मेर 28.0 डिग्री, जैसलमेर में 28.2 डिग्री, जोधपुर में 26.0 डिग्री, बीकानेर में 27.6 डिग्री, चूरू में 27.2 डिग्री और श्री गंगानगर में 29.0 डिग्री, नागौर में 26.4 डिग्री, डूंगरपुर में 23.0 डिग्री, जालौर में 26.9 डिग्री, सिरोही में 18.6 डिग्री और दौसा में 27.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

20 जिलों में जारी बारिश के रेड अलर्ट

 सोमवार को भी राज्य के पश्चिम और पूर्वी जिलों में बारिश का रेड अलर्ट  जारी किया है. जिसमें  धौलपुर, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अलवर, जयपुर, दौसा, टोंक, बूंदी, बारां, झालावाड़, कोटा, और भीलवाड़ा, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, और जालौर सहित आसपास के इलाके शामिल है.

17 जुलाई से आएगी कमी

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक एक लो-प्रेशर सिस्टम पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन राजस्थान के ऊपर बना हुआ है. जिसके चलते राज्य के दक्षिण-पूर्वी और  दक्षिणी भागों में आगामी दिनों में भारी से अतिभारी बारिश और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश अलर्ट जारी किया गया है. 15 जुलाई तक जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश की संभावना है. पूर्वी राजस्थान में 17 जुलाई और पश्चिमी राज में 18 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान सरकार की कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक कल, कई बड़े मामलों पर होगा मंथन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com