विज्ञापन
This Article is From May 14, 2025

Rajasthan: स्टॉफ के साथ जा रहे BDO की कार हुई भीषण हादसा का शिकार, एक की मौत, BDO समेत 6 घायल

Sikar News: जानकारी के मुताबिक, हादसा उस वक़्त हुआ जब नीमकाथाना BDO मानसिंह पूनिया जिला परिषद कार्यालय में आयोजित एक बैठक से अपने स्टाफ के साथ सरकारी गाड़ी में लौट रहे थे.

Rajasthan: स्टॉफ के साथ जा रहे BDO की कार हुई भीषण हादसा का शिकार, एक की मौत, BDO समेत 6 घायल
हादसे में BDO घायल हुए हैं

Accident In Rajasthan: सीकर के दादिया थाना क्षेत्र में गुंगारा मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां बोलेरो गाड़ी और i20 कार की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस टक्कर में i20 कार के ड्राइवर पंकज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बोलेरो में सवार नीमकाथाना के BDO मानसिंह पूनिया सहित छह लोग घायल हो गए. घायलों को तुरंत इलाज के लिए सीकर के एसके अस्पताल लाया गया.

हादसे की सूचना मिलते ही दादिया पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं सीकर एडीएम रतन कुमार और जिला परिषद के सीईओ राजपाल भी अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जानने पहुंचे.

स्टाफ के साथ सरकारी गाड़ी में लौट रहे थे BDO

जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब नीमकाथाना BDO मानसिंह पूनिया जिला परिषद कार्यालय में आयोजित एक बैठक से अपने स्टाफ के साथ सरकारी गाड़ी में लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार i20 कार ने उनकी बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी.

टक्कर के चलते बोलेरो में सवार BDO मानसिंह पूनिया, ड्राइवर बलदेव, अशोक कुमार, नरेश कुमार, प्रेमकुमार और धर्मपाल घायल हो गए. दूसरी गाड़ी में सवार पंकज को भी गंभीर चोटें आईं और एसके अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने क्या बताया ? 

दादिया थाना एसएचओ अशोक झाझड़िया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि i20 कार तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर बोलेरो से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. फिलहाल पुलिस हादसे की विस्तृत जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें - सरकार ने झुंझुनूं और हनुमानगढ़ SP को पद से हटाया, अगले आदेश तक के लिए APO

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com