विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2024

Rajasthan News: कोटा में कच्छा बनियान गैंग की एंट्री? CCTV में तस्वीर कैद; बाइक चोरी करते दिखे

Rajasthan News: बारां रोड पर कोरल पार्क कोचिंग क्षेत्र में कच्छा-बनियान गैंग दिखे. 10 जुलाई की रात गैंग के 5 बदमाशों ने बाइक चोरी की. बदमाशों की तस्वीर CCTV में कैद हो गई. 

Rajasthan News: कोटा में कच्छा बनियान गैंग की एंट्री? CCTV में तस्वीर कैद; बाइक चोरी करते दिखे
कोटा में कच्छा बनियान गैंग ने बाइक चोरी कर ली.

Rajasthan News: कोटा में कच्छा बनियान गैंग ने एक साथ 3 बाइक चोरी की. दो बाइक बंद हो गईं, तो उन्हें वहीं छोड़कर भाग गए. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी. सभी चोर कच्छा-बनियान में नजर आ रहे हैं.  

पहले भी कोटा में कच्छा-बनियान गैंग बड़े वारदात कर चुका 

पहले भी कोटा में कई बार कच्छा-बनियान गैंग के सदस्यों ने संगीन वारदातों को अंजाम दिया था. लेकिन, पिछले कई दिनों से इस गैंग की सक्रियता कोटा में नहीं नजर आई,  ऐसे में अब एक बार फिर गैंग की एंट्री ने पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है. फिलहाल पुलिस वारदात के बाद से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. 

कोटा पुलिस बोली-कच्छा-बनियान गैंग ने वारदात को नहीं दिया अंजाम   

कोटा पुलिस इस वारदात को कच्छ-बनियान गिरोह से जोड़कर नहीं देख रही है. बोरखेड़ा थाना अधिकारी राम लक्ष्मण ने बताया कि बारां रोड पर कोरल पार्क एरिया में इन दिनों बड़ी संख्या में हॉस्टल और अन्य बिल्डिंग खाली हैं. वारदात करने वाले हाडोती के ही मोगिया जाति के युवा नजर आ रहे हैं, जिनकी लोकेशन कोटा ग्रामीण के सुल्तानपुर क्षेत्र में पुलिस को मिली है. जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्त कर लेगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com