विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2025

Rajasthan News: जैसलमेर में बस ने भेड़ों के रेवड़ को मारी टक्कर, भेड़ों के मालिक ग्वाले समेत 25 भेड़ों की हुई मौत 

Jaisalmer News: पशुपालक बसीर खान को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि 35 में से 25 भेड़ों की भी मौत हो गई और 10 घायल हैं.

Rajasthan News: जैसलमेर में बस ने भेड़ों के रेवड़ को मारी टक्कर, भेड़ों के मालिक ग्वाले समेत 25 भेड़ों की हुई मौत 
भेड़ों को टक्कर मारने के बाद का का माहौल

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक निजी बस ने भेड़ों के एक रेवड़ (समूह) को कुचल दिया जिससे चरवाहे तथा 25 भेड़ों की मौत हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. सदर थाने के सहायक उप निरीक्षक एएसआई मुकेश बीरा ने बताया कि यह हादसा जैसलमेर-बाड़मेर राजमार्ग गुरुवार रात उस समय हुआ जब निजी यात्री बस बाड़मेर से जैसलमेर आ रही थी.

उन्होंने बताया कि छोड़ गांव का निवासी बसीर खान 35 भेड़ों के साथ लौट रहा था तभी बस ने उसे तथा उसके रेवड़ को टक्कर मार दी. बीरा ने बताया कि चालक वाहन लेकर फरार हो गया और सूचना मिलने पर पुलिस व अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे. बसीर खान को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि 35 में से 25 भेड़ों की भी मौत हो गई और 10 घायल हैं.

यह भी पढ़ें - ED Raid: राजस्थान के कई जिलों में ED की बड़ी कार्रवाई, Debock कंपनी से जुड़े ठिकानों पर मारे छापे

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com