2 months ago

Rajasthan News Live Updates, 26 february 2026: NDTV राजस्थान के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. इस लाइव पेज पर आपको दिन भर की राजस्थान की अहम खबरें मिलेंगी.

कल का लाइव ब्लॉग आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं- '2 संतान से ज्यादा होने पर भी लड़ सकेंगे चुनाव', राजस्थान कैबिनेट की मीटिंग में हुआ बड़ा फैसला


हमारी वेबसाइट पर पिछले दिन की कुछ खास खबरें आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं:- 

Jaipur: फागण के रंग में रंगे 'मोती डूंगरी के राजा', गुलाल और फूलों के श्रृंगार ने मोह लिया भक्तों का मन

अब 2 से अध‍िक बच्‍चे होने पर भी लड़ सकेंगे स्‍थानीय चुनाव, पढ़ें के राजस्‍थान कैब‍िनेट के फैसले

न‍िजी बसों की हड़ताल के बीच पर‍िवहन मंत्री का बड़ा फैसला, अब खाटूश्‍यामजी के भक्‍तों को नहीं होगी परेशानी

विधानसभा में गूंजा नहर घोटाला, विधायक बुड़ानिया का आरोप- चहेती कंपनी के फायदे के लिए बदले टेंडर के नियम 

होलाष्टक अशुभ क्यों है 

विधायक गणेश घोघरा का सदन में बड़ा बयान, 'अधिकार छीने तो आदिवासी हथियार भी उठाएगा'
 

Feb 26, 2026 22:19 (IST)

Rajasthan Breaking Live: प्राइवेट बस ड्राइवरों की हड़ताल खत्म

राजस्थान में तीन दिनों से चल रही प्राइवेट बस ड्राइवरों की हड़ताल गुरुवार शाम (26 फरवरी) को समाप्त करने का ऐलान किया गया है. यह संगठन और सरकार के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया. जिसमें कहा गया है कि सरकार ने कुछ मांगे मानी है और कुछ मांगे अधूरी है. जिस पर विधानसभा सत्र के बाद कार्यवाही की जाएगी. 

Feb 26, 2026 20:49 (IST)

Rajasthan Breaking Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एयरफोर्स स्टेशन से एमईएस के लिए रवाना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से काफिले के साथ एमईएस के लिए रवाना हुई. जहां वह रात्रि विश्राम करेंगी. जबकि राज्यपाल बीएसएफ गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुए. वहीं सीएम भजनलाल शर्मा जैसलमेर से जयपुर के लिए रवाना हुए. 

Advertisement
Feb 26, 2026 20:09 (IST)

Rajasthan Breaking Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सीएम भजनलाल ने किया स्वागत

जैसलमेर एयरपोर्ट पर सीएम भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया.  राष्ट्रपति दो दिवसीय यात्रा पर राजस्थान पहुंची हैं. 27 फरवरी (शुक्रवार) को राष्ट्रपति मुर्मु जैसलमेर के पोकरण में आयोजित वायुशक्ति-2026 अभ्यास में शामिल होंगी.

Feb 26, 2026 20:03 (IST)

Rajasthan Breaking Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची राजस्थान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान पहुंच गई हैं. राजस्थान के गवर्नर हरिभाऊ किसनराव बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राजस्थान के जैसलमेर पहुंचने पर स्वागत किया. बता दें, जैसलमेर में कल भारतीय सेना के प्रोग्राम में शामिल होने वाली है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को जैसलमेर में वायुसेना के युद्धाभ्यास “वायुशक्ति 2026” में हिस्सा लेने जा रही हैं. 

Feb 26, 2026 17:59 (IST)

Rajasthan Breaking Live: भरतपुर में ग्रामीणों ने लगाई शराब दुकान में आग

भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र में स्थित बिनउआ और जरेला के ग्रामीणों ने शराब के गोदाम में आग लगा दी, जिससे 15 लाख की शराब जलकर खाक हो गई. इस घटना में महिलाएं भी शामिल थीं, जो लाठी-डंडे लेकर पहुंची थीं. ठेकेदार के कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई. ग्रामीणों का आरोप है कि शराब की दुकान से अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी, जिससे गांव के युवक नशे की आदत में आ रहे थे. उन्होंने कई बार विरोध किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इससे गुस्साए ग्रामीणों ने शराब के गोदाम में आग लगा दी. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गोदाम को काफी नुकसान पहुंचा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Feb 26, 2026 16:31 (IST)

Rajasthan Breaking Live: अलवर में बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं के दिए करंट!

अलवर के रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा और मुबारिकपुर में गुरुवार को बिजली विभाग ने ऐसा ‘करंट’ दौड़ाया कि बकायेदारों के होश उड़ गए. सहायक अभियंता ओमप्रकाश अग्रवाल के निर्देशन में चली सख्त कार्रवाई में एक हजार रुपए से ज्यादा बकाया रखने वालों पर सीधा डंडा चला-मौके पर ही 17 बिजली कनेक्शन काट दिए गए, जबकि खेतों में लगे 5 कृषि ट्रांसफार्मर भी उतार लिए गए.

Advertisement
Feb 26, 2026 16:20 (IST)

Rajasthan Breaking Live: 4 साल के मासूम पर स्कूल में कुत्तों का हमला

बीकानेर में एक मासूम बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है. बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के ऊपनी गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है यहां स्कूल परिसर के भीतर चार वर्षीय मासूम बच्चे पर आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि बच्चा स्कूल परिसर में मौजूद था, तभी कुत्ते अंदर घुस आए और उस पर झपट पड़े हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन तुरंत बच्चे को पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है लोगों ने स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर ठोस इंतजाम करने की मांग की है.

Feb 26, 2026 14:53 (IST)

कोटाः रेस्टोरेंट की बिल्डिंग गिरने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

कोटा में नॉन वेज रेस्टोरेंट की बिल्डिंग गिरने के मामले में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद दाऊद को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद से ही आरोपी फरार था, उसे जवाहर नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.  7 फरवरी को इंदिरा विहार इलाके में तीन मंजिला नॉनवेज रेस्टोरेंट गिरा था. हादसे की वजह से पास में चल रहे निर्माण कार्य को बताया गया. इसके बाद निर्माणधीन रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. 

Advertisement
Feb 26, 2026 14:18 (IST)

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहनलाल यादव का भीलवाड़ा दौरा

सीएम मोहन यादव भीलवाड़ा  इन्वेस्टमेंट सबमिट में पहुंचे. इस सबमिट प्रदेश के सहकारिता मंत्री गौतम दक भी कार्यक्रम में मौजूद हैं. राजस्थान के 150 से ज्यादा कपड़ा उद्यमी यहां पहुंचे. 

 

Feb 26, 2026 13:35 (IST)

बजट सत्र के दूसरे चरण में इन अहम बिलों पर होगी चर्चा

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के 27 फरवरी के बाद के कामकाज को तय करने के लिए आज दोपहर विधानसभा स्पीकर की अध्यक्षता में कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक होगी. इस बैठक में आगामी विधायी कार्यों की रूपरेखा पर निर्णय लिया जाएगा.

बीएसी की बैठक में पंचायतीराज संशोधन बिल, नगरपालिका संशोधन बिल और डिस्टर्ब एरिया बिल को सदन में पारित कराने की तारीख तय की जाएगी. इन विधेयकों को लेकर सरकार पहले ही संकेत दे चुकी है कि इन्हें होली के बाद सदन में लाया जाएगा.

बैठक में यह भी तय होगा कि इन विधेयकों पर चर्चा के लिए कितना समय निर्धारित किया जाए और उन्हें किस दिन सूचीबद्ध किया जाए. बजट सत्र के दूसरे चरण में इन अहम विधेयकों को लेकर चर्चा होने की संभावना है.

Feb 26, 2026 13:07 (IST)

बारां अस्पताल में बीजेपी कार्यकर्ताओं का हंगामा

बारां अस्पताल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया. अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ता सीएमएचओ का घेराव करने पहुंचे. साथ ही दो दिन में अव्यवस्थाओं को सुधारने का अल्टीमेटम भी दिया है. उन्होंने चेतावनी दी कि हालात न सुधरे तो जल्द बीजेपी पीएमओ-सीएमएचओ का पुतला भी दहन करेगी. हालांकि, सीएमएचओ के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ.

Feb 26, 2026 12:41 (IST)

भरतपुर: चिकसाना में छात्र ने की आत्महत्या

भरतपुर के चिकसाना में छात्र ने आत्महत्या की. छात्र का शव शीशम के पेड़ पर लटका मिला. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपर्द कर दिया. छात्र बोर्ड के एग्जाम दे रहा था. इसी बीच उसने सुसाइड कर लिया.

Feb 26, 2026 11:58 (IST)

होली पर इन रूट पर 2 ट्रेनें चलेंगी

होली पर्व पर यात्रीभार को देखते हुए दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया. बारां स्टेशन होकर 2 स्पेशल ट्रेनें गुजरेगी. स्पेशल ट्रेनें जबलपुर से कोटा व सोगरिया (कोटा) के बीच चलेगी. गाडी संख्या 09805 कोटा स्पेशल होली फेयर एक्सप्रेस सप्ताह में 2 दिन चलेगी. यह ट्रेन जबलपुर से सोमवार और बुधवार को चलेगी. 

ऐसे ही जबलपुर-सोगरिया (कोटा) एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी. गाडी संख्या 01707 रविवार को जबलपुर से 9.05 बजे रवाना होकर बारां होते हुए रात 9.05 बजे कोटा पहुंचेगी.

Feb 26, 2026 11:42 (IST)

Rajasthan Vidhan Sabha LIVE: पशु बीमा योजना पर तीखी नोकझोंक

राजस्थान विधानसभा में आज पशु बीमा योजना के मुद्दे पर सदन की कार्यवाही गरमा गई, जहां सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जमकर तीखी बहस हुई. विपक्ष के विधायक हरीश चौधरी ने सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि विभाग की ओर से उनके सवालों के संतोषजनक और सटीक जवाब नहीं दिए जा रहे हैं. 

हंगामे के बीच जवाब देते हुए पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने आंकड़ों का हवाला दिया और स्पष्ट किया कि अब तक कुल 31 लाख 31 हजार 448 पशुओं की मृत्यु होने पर नियमानुसार क्लेम राशि का भुगतान किया जा चुका है.

Feb 26, 2026 10:06 (IST)

खाटूश्यामजी: लक्खी मेले का आज 6वां दिन

खाटूश्याम दरबार में लक्खी मेले का 6वां दिन है. बाबा श्याम का सतरंगी फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया है. देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. कल मुख्य एकादशी मेला होगा और बाबा श्याम रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे.

Feb 26, 2026 09:24 (IST)

श्रीगंगानगर में ढाई साल के बच्चे पर कुत्ते का हमला

श्रीगंगानगर की पुरानी आबादी में ढाई वर्ष के बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर दिया. इस हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया है. स्थानीयवासियों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.

Feb 26, 2026 07:54 (IST)

27 फ़रवरी को IAF का 'वायु शक्ति-2026' अभ्यास

27 फ़रवरी को IAF का 'वायु शक्ति-2026' अभ्यास होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सीएम भजनलाल शर्मा आज जैसलमेर पहुंचेंगे. मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगवानी सीएम भजनलाल करेंगे. जैसलमेर और पोकरण में सुरक्षा व्यवस्था को 'अलर्ट मोड' पर हैं. वायुसेना स्टेशन से लेकर युद्धाभ्यास स्थल तक चप्पे-चप्पे पर कमांडोज और पुलिस बल तैनात किया गया है. प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वायुसेना स्टेशन पर अतिथियों का स्वागत करेंगे. 

Feb 26, 2026 07:38 (IST)

Rajasthan Weather: बाड़मेर में पारा 36.3 डिग्री पर

राजस्थान में मौसम में बदलाव के साथ दिन का तापमान बढ़ने लगा है और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा. इसके अनुसार, बुधवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान लूणकरनसर में 10.5 डिग्री दर्ज किया गया.