Rajasthan News Live Updates, 30 January 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज (30 जनवरी) पुण्यतिथि है. इस मौके पर प्रदेश समेत देशभर में उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि सभा होगी. राजस्थान में जोधपुर की चर्चित बाल साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत ने भी हलचल मचा दी है. साध्वी के निधन के बाद जांच की मांग तेज है. उनके जीवन में विवाद भी जुड़े रहे. पैतृक गांव में जमीन को लेकर परिजनों के साथ विवाद का मामला पुलिस तक पहुंचा. करीब छह माह पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पिता के साथ दृश्य को लेकर सवाल उठे. इस मामले में कंपांउंडर आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई थी. साध्वी ने उस वीडियो को लेकर नाराजगी जताई थी.
राज्य में मौसम एक बार फिर पलटने वाला है. कल (31 जनवरी) से 2 फरवरी के दौरान एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. विक्षोभ सक्रिय होने और कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है. वहीं, सोना-चांदी की कीमतों में उछाल जारी है. कल शाम करीब 6 बजे चांदी 30 हजार बढ़कर 3.70 लाख रुपए के भी पार पहुंच गई है. उदयपुर सर्राफा बाजार के अनुसार, चांदी चौरसा 3 लाख 73 हजार 800 रुपए है. जबकि सोने में 12 हजार रुपए से भी अधिक उछाल के चलते 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1.78 लाख रुपए पहुंच गई है.
दोवड़ा थाने के दो पुलिसकर्मी रिश्वत लेने का मामला
रिश्वत लेते दोवड़ा थाने के दो पुलिसकर्मियों के रिश्वत लेने के मामले में एसीबी ने कार्रवाई करते हुए डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत राशि बरामद की है, जो दोवड़ा हवाई पट्टी के पास से मिली. जांच में सामने आया कि आरोपी कांस्टेबल प्रकाश चंद पटेल ने यह राशि हवाई पट्टी के पास छिपा दी थी. कल डूंगरपुर एसीबी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए हैड कांस्टेबल अशोक पाटीदार और कांस्टेबल प्रकाश चंद पटेल को गिरफ्तार किया था. दोनों पर ठगी के प्रकरण में एफआईआर दर्ज नहीं करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है.
स्थगित हुई विधानसभा की बैठक
विधानसभा की बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
बूंदी के बड़ा नयागांव मुकेश हत्याकांड मामला, चार आरोपी गिरफ्तार
बूंदी हिण्डोली पुलिस थाना क्षेत्र के बड़ा नयागांव में हुए युवक मुकेश सैनी की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह सनसनीखेज वारदात पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर अंजाम दी गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था. पुलिस के अनुसार, हत्या प्रकरण में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हंसराज उर्फ हंसू, नीलम उर्फ अनिल, अमर हुसैन उर्फ बंटी एवं बरिंदर सिंह उर्फ वीरेंद्र सिंह शामिल हैं. चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उन्हें 1 फरवरी 2026 तक पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया है.
Rajasthan Breaking News LIVE: RPSC ने SI भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख का ऐलान किया है
RPSC ने SI भर्ती और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन करने का मौका भी दिया है. आयोग ने इसके लिए 500 रुपये का शुल्क की भी मांग की है. जबकि अपात्र अभ्यर्थियों को आवेदन विदड्रॉ करने का भी मौका दिया है.
Rajasthan Breaking News LIVE: आनासागर झील में प्रवासी पक्षियों के शिकार पर बढ़ा जन आक्रोश
अजमेर स्थित आनासागर झील में प्रवासी पक्षी के शिकार का वीडियो सामने आने के बाद न केवल राजनीतिक संगठनों बल्कि आम लोगों और पर्यटकों में भी भारी रोष देखने को मिल रहा है. झील की खूबसूरती निहारने के लिए देश-विदेश से पहुंचे पर्यटकों ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए सरकार और वन विभाग से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
Rajasthan Breaking News LIVE: खेजड़ी बचाओ महाआंदोलन बीकानेर में होगा महापड़ाव
बीकानेर में खेजड़ी बचाओ महाआंदोलन को लेकर जिले में जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है. समिति के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों को आंदोलन से जोड़ रहे हैं. 2 फरवरी को बीकानेर में विशाल महापड़ाव आयोजित किया जाएगा. सोलर कंपनियों द्वारा क्षेत्र में लगातार काटी जा रही खेजड़ी के चलते सर्व समाज में रोष व्याप्त है.
Rajasthan Breaking News LIVE: CBSE के आदेश के खिलाफ नीरजा मोदी स्कूल को अभ्यावेदन पेश करने का निर्देश
नीरजा मोदी स्कूल में छात्रा की मौत और CBSE द्वारा स्कूल की संबद्धता वापस लेने के मामले में हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता नीरजा मोदी स्कूल को CBSE के आदेश के खिलाफ एक सप्ताह में अभ्यावेदन पेश करने का निर्देश दिया है. वहीं इसके अगले तीन सप्ताह में CBSE अभ्यावेदन का निस्तारण करें. तब तक याचिकाकर्ता स्कूल के छात्रों को ट्रांसफर करने पर रोक का आदेश दिया गया है. दूसरे स्कूल में ट्रांसफर करने पर रोक का आदेश दिया गया है.
Rajasthan Breaking News LIVE: बीकानेर में डॉक्टर पर ACB की कार्रवाई
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई. उप स्वास्थ्य केंद्र तोलियासर में एसीबी टीम ने महिला GNM रेखा को रिश्वत लेते ट्रैप किया है. आरोप है कि ममता कार्ड बनाने एवं पुराना डिस्चार्ज कार्ड देने के एवज में रिश्वत की मांग की थी. बीकानेर एसीबी टीम ने 1500 रुपये रिश्वत लेते अस्पताल में ही ट्रैप किया है.
Rajasthan Breaking News LIVE: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग
कोटडी मोड आयोजित जन आंदोलन सभा के बाद नरेश मीणा अपने समर्थकों के साथ जयपुर के लिए कूच कर रहे हैं. नरेश मीणा के साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद हैं.
Rajasthan Breaking News LIVE: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग
अनुयायियों ने साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मामले की निष्पक्ष जांच कर पूरे मामले का खुलासा करने की मांग की है. कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की 28 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है. शुक्रवार को हजारों की संख्या में उनके अनुयायियों ने नम आंखों से अंतिम विदाई देकर उनके पैतृक गांव में समाधि दी गई.
Rajasthan Breaking News LIVE: साध्वी प्रेम बाईसा के निधन पर जवाहर सिंह बेढम ने क्या कहा
साध्वी प्रेम बाइसा के निधन पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि उनकी मौत के मामले में अलग-अलग कहानियां चल रही हैं और इस मामले की जांच की जा रही है. बेड़म ने विधानसभा में मीडिया से बातचीत में इस घटनाक्रम को लेकर बयान दिया. बेड़म ने कहा- साध्वी प्रेम बाईसा के असामयिक निधन पर, उनकी मौत पर मेरी संवेदनाएं हैं, मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ. साध्वी प्रेम बाईसा जी हमारे सनातन की बहुत अच्छी प्रचारक थीं, कथा वाचक थीं, लोगों की श्रद्धा उनके प्रति थी.
कोटा में पुलिसकर्मी पर लगा लूट का आरोप
कोटा में एक पुलिसकर्मी पर पांच साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति के साथ लूटपाट करने का आरोप लगा है. पीड़ित व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज करवाया है कि वह और उसका साथी आरके पुरम थाना क्षेत्र के रावतभाटा रोड पर बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान एक कार से 6 लोग आए, जिसमें से एक ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी. उन्होंने उसका बैग छीन लिया और गाड़ी में बिठा लिया. वे उससे पैसों की डिमांड करने लगे और काफी देर बिठाए रखा. बाद में उन्होंने उसका बैग लूट लिया जिसमें कीमती सामान और 15 हजार नगद पैसे थे.
सदन की कार्यवाही फिर से शुरू
सदन शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रखी अपनी बात. कहा कि मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने SIR का जो मुद्दा पर्ची के माध्यम से उठाया, उस पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने एतराज जताया. मैं समझता हूं कि ऐसा नहीं होना चाहिए था, लेकिन फिर भी निर्वाचन सुधारों पर जैसे लोकसभा में चर्चा हुई, वैसे ही आप आधे घंटे का कोई वक्त तय कर दीजिए. सदन में इस विषय पर चर्चा करा लीजिए, यही निवेदन है.
जूली ने प्रदेश की शिक्षा-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राजस्थान में सरकारी स्कूलों की हालत पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि जर्जर भवन, मंदिरों और मुर्गी फार्म में स्कूल चल रहा है. फिर भी आप कांग्रेस का नाम लेते हो.
राज्य सरकार के आंकड़ें गिनाते हुए कहा, "90 फीसदी स्कूलों में मरम्मत की जरूरत है. मैं जानना चाहता हूं कि इन स्कूलों में कितना बजट स्वीकृत हुआ है? जिन स्कूलों को जर्जर घोषित किया है, उन स्कूलों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है."
SIR पर भिडे़े टीकाराम जूली और जोगाराम पटेल
एसआईआर के मुद्दे पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने सवालों का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित काम निर्वाचन आयोग द्वारा किया जाता है, यह उनका अधिकार है. ऐसी स्थिति में मतदाता सूची से जुड़े काम का नियंत्रण आयोग के पास है, यह राजस्थान सरकार का विषय नहीं है. ऐसे में इस विषय को विधानसभा में उठाया ही नहीं जा सकता.
पलटवार करते हुए टीकाराम जूली ने कहा कि हम तो जांच की बात कर रहे हैं, ऐसे में सरकार को ऐतराज नहीं होना चाहिए. सरकार उसकी जांच करा लें कि बंडल कौन देकर गया. इसके बाद जोगाराम पटेल और जूली के बीच तीखी नोंकझोंक हुई. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष टीकाराम जूली ने सदन स्थगित कर दिया.
इससे पहले जूली ने एसआईआर के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की और एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए थे. उन्होंने कहा था-
सोना-चांदी की कीमतों में राहत
आज (30 जनवरी) चांदी के भाव में 26 हजार रुपए की गिरावट दर्ज की गई. जबकि सोना 9 हजार रुपए सस्ता हुआ. जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी ने बताया कि चांदी का भाव 3 लाख 74 हजार रुपए, जबकि शुद्ध सोना 1 लाख 75 हजार रुपए तक पहुंचा.
भाटी ने उठाया ड्रग की अवैध फैक्ट्रियों का मुद्दा
शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र भाटी ने एमडी ड्रग की अवैध फैक्ट्रियों का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश कहीं 'उड़ता राजस्थान' ना बन जाए. आज कई जगह पर एमडी ड्रग बनाने की अवैध फैक्ट्रियां चल रही हैं. पिछले कुछ दिनों में अधिकारियों ने इन पर एक्शन लिया है. लेकिन इस पर और ज्यादा तत्परता से कार्रवाई करने की जरूरत है. हमारी नई पीढ़ी जो नशे की तरफ बढ़ रही है, उसे संभालना चाहिए.
Jaipur: बीजेपी विधायक ने फिर दोहराई मांग
हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज को निर्धारित करने की मांग फिर दोहराई. उन्होंने कहा कि इससे स्टूडेंट्स और माइग्रेन मरीजों को काफी परेशानी होती है. बार-बार लाउडस्पीकर की आवाज को बढ़ाया जा रहा है, इससे हर दिन परेशानी बढ़ गई है.
बीजेपी विधायक का पूरा बयान पढ़िए- "मस्जिदों के लाउडस्पीकर की आवाज कम करो, नहीं तो लोग शहर छोड़ देंगे", बालमुकुंद आचार्य का बड़ा बयान
विपक्ष का सदन से वॉक आउट
राजसमंद से बीजेपी विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने ओबीसी वर्ग के लिए संचालित योजनाओं से जुड़ा सवाल पूछा. इसके जवाब में मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि वर्ग के लोगों को नवंबर तक की पेंशन दी जा चुकी है. इसी बीच, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पूरक सवाल पूछा कि ओबीसी में कितने बच्चों ने पिछले 2 साल में स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया? मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि 1100 करोड़ में से 961 करोड़ का भुगतान हो चुका है और बकाया भुगतान भी जल्द कर दिया जाएगा. इस जवाब के बाद सत्ताधारी दल के सदस्यों और विपक्ष में तीखी बहस देखने को मिली. कांग्रेस के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया.
बीजेपी के पूर्व विधायक को पैरोल, समर्थकों ने लगाए नारे
अंता के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता कंवरलाल मीणा को 20 दिन की पैरोल मिल गई है. एसडीएम पर बंदूक तानने के मामले में कंवरलाल दोषी है. इसके चलते विधायकी भी खत्म हो गई थी. अब पूर्व विधायक नेताओं से मुलाकात के बाद कामखेड़ा धाम पहुंचे, जहां उन्होंने बालाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. पैरोल की खबर मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, नारों के साथ स्वागत किया गया.
Desert Festival 2026: जैसलमेर में महोत्सव का आगाज
मरुस्थलीय विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने वाले मरू महोत्सव का आगाज हुआ. जैसलमेर में डेजर्ट फेस्टिवल के पहले दिन सोनार दुर्ग स्थित नगर सेठ भगवान लक्ष्मीनाथ के दरबार में पूजा- अर्चना और आरती हुई. इस बार फेस्टिवल की थीम "बीट्स ऑफ द थार" है.
यहां पढ़िए पूरी खबरः
BSF के सजे-धजे ऊंट और विदेशी पर्यटकों का जमावाड़ा, डेजर्ट फेस्टिवल के रंगों में रंगा रेगिस्तान
विधानसभा की कार्यवाही शुरू
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सीएमओ पहुंचे हैं. विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. आज कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे.
डिप्टी CM दिया कुमारी के जन्मदिन पर सैंड आर्टिस्ट का आनोखा तोहफा
पुष्कर के सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी को उनके जन्मदिन पर एक अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दीं. अजय रावत ने कई क्विंटल बालू रेत से भव्य सैंड आर्ट तैयार कर डिप्टी सीएम दिया कुमारी के प्रति सम्मान और शुभेच्छाएं व्यक्त कीं.यह सैंड आर्ट कई दिनों की मेहनत का परिणाम है, जिसे देखने के लिए पुष्कर और अजमेर के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे.
यहां पढ़िए पूरी खबर
चित्तौड़गढ़ बीजेपी में घमासान, मामला दिल्ली तक पहुंचा
चित्तौड़गढ़ बीजेपी में मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति का मामला दिल्ली तक पहुंच चुका है. विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या और जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी के समर्थकों की नियुक्ति के विरोध में खेमेबाजी तेज हो गई है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सीपी जोशी का खेमा नाराज बताया जा रहा है. सूत्र बताते हैं कि मण्डल अध्यक्षों की घोषणा जिलाध्यक्ष और विधायक की सहमति से ही की गई हैं. विवाद बढ़ता देख जिलाध्यक्ष रतन गाडरी को दिल्ली बुलाया गया था.
यहां पढ़िए पूरी खबर.
सीपी जोशी और चंद्रभान सिंह के गुट में उठापटक का मामला दिल्ली तक पहुंचा, बीजेपी के जिला अध्यक्ष तलब
Bhilwara accident: भीलवाड़ा-अजमेर में हाईवे पर बड़ा हादसा, 2 की मौत
कोहरे के चलते भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर हादसा हुआ. मांडल थाना क्षेत्र में कोठारी नदी की पुलिया पर हादसा हुआ. इस एक्सीडेंट में 2 लोगों की मौत हो गई है. हाईवे के चलते आधे घंटे तक जाम लगा है. इसके बाद से हाईवे पर अफरा-तफरी मची हुई है.
BJP: युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का पदभार समारोह आज
आज सुबह 11.30 बजे बीजेपी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा पदभार ग्रहण करेंगे. भाजपा प्रदेश कार्यालय में पदभार समारोह में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे.
हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे माध्यमिक बोर्ड के कार्मिक
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर और उससे जुड़े दफ्तर में कार्यरत कार्मिकों के लिए आदेश जारी किया है. आगामी 1 फरवरी से 30 अप्रैल तक कार्मिक हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे.
राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देंगे सीएम भजनलाल शर्मा
शहीद दिवस के मौके पर आज यानी 30 जनवरी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे. सीएम सुबह 10.30 बजे सचिवालय पहुंचेंगे. इसके बाद वे महात्मा गांधी की मूर्ति पर फूल चढ़ाएंगे. साथ ही, इस मौके पर मुख्यमंत्री रामधुनी और गांधीजी के पसंदीदा भजन सुनेंगे.
नगर निकाय और पंचायत चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर
राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ उनके आवास पर अहम सांगठनिक चर्चा की.। बैठक के बाद डोटासरा ने बताया कि आलाकमान को प्रदेश में आगामी मार्च-अप्रैल में होने वाले नगर निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों से अवगत कराया गया है.
उन्होंने कहा कि वर्तमान में मनरेगा के मुद्दों को लेकर ग्रामीण स्तर पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है और जनता के बीच भाजपा सरकार के प्रति भारी नाराजगी देखी जा रही है. बैठक का मुख्य फोकस भविष्य की रणनीति पर था, जिसमें 2028 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने और 2029 के लोकसभा चुनावों में राजस्थान से कांग्रेस सांसदों की संख्या बढ़ाने के रोडमैप पर गहन विचार-विमर्श किया गया.
Desert Festival: देर रात लोक कला-संस्कृति का दिखा संगम
विश्व विख्यात मरू महोत्सव-2026 के पहले दिन पोकरण के लोहारकी गांव में सांस्कृतिk संध्या हुई. देर रात तक कला और संस्कृति का महासंगम देखने को मिला. नामी कलाकार मोतीखांन ने कार्यक्रम में अलग-अलग प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया.
सुनहरी रेत के बीच पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने लोक नृत्य, लोक गीत और वाद्य यंत्रों की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया. चरी नृत्य, राजस्थानी लोकगीत, घूमर नृत्य, लोकगीत एंड बेंड़ समेत कई प्रस्तुतियां दीं.
Rajasthan Tourism: फलोदी में करीब 22000 है कुरजां की शीतकालीन आबादी
हर साल 22 हजार से भी ज्यादा डेमोइसेल क्रेन यानी कुरजां खींचन वेटलैंड (फलोदी) में पहुंचती है. इस क्षेत्र को जून-2025 में रामसर साइट घोषित किया गया था.
सोना-चांदी के भाव
कल सोना-चांदी के भाव इस प्रकार रहेः
चांदी टंच: 375500
चांदी चौरसा: 373800
सोना स्टैंडर्ड (999): 178150
सोना जेवराती (23 कैरेट): 171025
सोना (22 कैरेट): 163900
(उदयपुर सर्राफा बाजार के मुताबिक)