विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2026

RPSC ने SI-PC भर्ती-2025 परीक्षा की तारीख का किया ऐलान, दो चरणों में होगा आयोजन

राजस्थान पुलिस उप-निरीक्षक (SI) एवं प्लाटून कमांडर (PC) सीधी भर्ती-2025 परीक्षा के तारीखों के ऐलान के साथ आवेदन में संशोधन करने का मौका दिया गया है.

RPSC ने SI-PC भर्ती-2025 परीक्षा की तारीख का किया ऐलान, दो चरणों में होगा आयोजन
फाइल फोटो

RPSC SC-PC Exam Date: राजस्थान लोक सेवा आयोग  ने राजस्थान पुलिस उप-निरीक्षक (SI) एवं प्लाटून कमांडर (PC) सीधी भर्ती-2025 (कुल 1015 पद) की प्रतियोगी परीक्षा तिथि से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. आयोग सचिव के अनुसार उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर (गृह ग्रुप-1 विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन दो चरणों में 5 और 6 अप्रैल 2026 को किया जाएगा. परीक्षा में सामान्य हिंदी का प्रश्न पत्र प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान का प्रश्न पत्र दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगा. परीक्षा से जुड़ी सभी शर्तें विज्ञापन के अनुसार पूर्ववत लागू रहेंगी.

31 जनवरी से 6 फरवरी तक ऑनलाइन संशोधन का अवसर

आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में सीमित संशोधन का अवसर दिया गया है. 31 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन में नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्मतिथि एवं जेंडर को छोड़कर अन्य विवरणों में संशोधन कर सकेंगे. यह सुविधा अभ्यर्थियों के हित में दी गई है, लेकिन वही संशोधन मान्य होंगे जो विज्ञापन में निर्धारित पात्रता शर्तों के अनुरूप होंगे. ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. संशोधन से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.

संशोधन के लिए देना होगा 500 रुपये शुल्क

ऑनलाइन संशोधन के लिए अभ्यर्थियों को ई-मित्र या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा. संशोधन RPSC पोर्टल या एसएसओ पोर्टल के रिक्रूटमेंट सेक्शन से किया जा सकेगा. आयोग ने स्पष्ट किया है कि गलत या असत्य जानकारी के आधार पर आवेदन करना और पात्रता न होने पर भी आवेदन विथड्रॉ नहीं करना भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 के तहत दंडनीय अपराध है. ऐसे अभ्यर्थियों को भविष्य में एक वर्ष तक भर्ती परीक्षाओं से डिबार भी किया जा सकता है. अतः जो अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित नहीं होना चाहते, वे निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन विथड्रॉ कर सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः केमिस्ट्री का टीचर और UPSC अभ्यर्थी ड्रग्स की फैक्ट्री चला रहे, भाटी ने पूछा सवाल- इन्हें कौन रोकेगा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close