विज्ञापन

Rajasthan:'सगाई हुई ही नहीं तो मंगेतर कैसी'...करौली की रीना मीणा मौत मामले में लड़के वालों के दावों से उलझी गुत्थी

Rajasthan News: राजस्थान के करौली में रीना मीणा की तेजाब पीने से हुई मौत का मामला गरमाता जा रहा है. मृतका के परिवार ने मंगेतर अमित मीणा पर 41 लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाया, वहीं लड़के के परिवार ने लड़की के साथ सगाई न होने की बात कही.

Rajasthan:'सगाई हुई ही नहीं तो मंगेतर कैसी'...करौली की रीना मीणा मौत मामले में लड़के वालों के दावों से उलझी गुत्थी
Karauli Reena Meena Case
NDTV

Karauli News: राजस्थान के करौली जिले के कुड़गांव थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवती रीना मीणा द्वारा कथित रूप से तेजाब पीने और लंबे इलाज के बाद हुई मौत का मामला अब बेहद पेचीदा हो गया है.  एक तरफ जहां मृतका के परिवार ने मंगेतर और उसके परिजनों पर दहेज प्रताड़ना, अश्लील वीडियो कॉल और शादी से मुकरने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरी तरफ बीकानेर से पूछताछ के लिए लाए गए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) के जूनियर इंजीनियर (JEN) मंगेतर अमित मीणा और उसके परिवार ने सामने आकर मामले को पूरी तरह पलट दिया है.

'41 लाख की मांग, अश्लील हरकतें और मानसिक प्रताड़ना'

कुड़गांव थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार,  दिसंबर 2025 में सगाई तय होने के बाद से मंगेतर अमित मीणा उसे लगातार व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें करने और वीडियो बनाने के लिए मजबूर करता था. परिजनों का आरोप है कि 25 अप्रैल 2026 को शादी होनी थी, लेकिन लड़के वालों ने ऐन वक्त पर 41 लाख रुपये दहेज की मांग रख दी. जब इसका विरोध किया गया तो शादी से इनकार कर दिया गया, जिससे आहत होकर युवती ने मार्च 2026 में तेजाब पी लिया. करीब दो महीने तक जयपुर और दिल्ली के अस्पतालों में जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद 25 मई को युवती की मौत हो गई.

 हमारे पास हैं सारे सबूत- लड़का

हमारे पास हैं सारे सबूत'- लड़का
Photo Credit: NDTV

'शादी हुई ही नहीं, तो दहेज कैसा? हमारे पास हैं सारे सबूत'

मामले में तब नया मोड़ आ गया जब पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी इंजीनियर अमित मीणा और उसके परिजनों ने अपनी बात रखी. अमित का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच केवल शादी की बातचीत चल रही थी, कोई औपचारिक सगाई नहीं हुई थी क्योंकि परिवार में एक करीबी रिश्तेदार की मौत हो गई थी. हम दोनों केवल तीन बार लड़की के परिवार की मौजूदगी में मिले हैं, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से की जा सकती है. जब शादी ही तय नहीं हुई तो दहेज का सवाल ही नहीं उठता. युवक पक्ष ने दावा किया कि युवती ने बातचीत के दौरान खुद अपने किसी पुराने संबंध (पास्ट रिलेशनशिप) की जानकारी दी थी, जिसके बाद रिश्ता आगे नहीं बढ़ाया गया.

लड़के का ताऊ

लड़के का ताऊ
Photo Credit: NDtv

लड़की का पिता हेड कांस्टेबल, पुलिसिया रौब में फंसाया जा रहा'

इस मामले में लड़के के ताऊ हरिलाल मीणा ने लड़की के पिता पर पद के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अमित के पिता का निधन उसकी महज डेढ़ साल की उम्र में हो गया था. वह अपनी  विधवा मां का इकलौता सहारा है. चूंकि लड़की के पिता करौली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं, इसलिए सगाई से मना करने का बदला लेने और दबाव बनाने के लिए पूरे परिवार को एक झूठे केस में फंसा रहे है.  युवती की मौत दिल्ली एम्स में हुई थी और वे अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए 22 मई से लेकर अब तक के सारे डिजिटल सबूत और कॉल डिटेल्स पुलिस को सौंपने के लिए तैयार हैं.

जांच में जुटी पुलिस

 मामले की जांच कर रहे सपोटरा डिप्टी एसपी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि लड़की के ब्यान के आधार पर थाना कुड़गांव में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. . नामजद आरोपियों से सघनता से पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मेडिकल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों  के तकनीकी विश्लेषण के बाद जल्द ही मामले खत्म कर दिया जाएंगा.

यह भी पढ़ें: दौसा मॉब लिंचिंग मामले में 5 लोग गिरफ्तार, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा बोले- लोग खुद बन गए अदालत और थानेदार

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close