Rajasthan CM Oath Ceremony Live Updates: राजस्थान की सत्ता में 5 साल बाद पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज प्रदेश में नई सरकार का गठन कर लिया है. बीजेपी विधायक भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ-साथ दिया कुमारी (Diya Kumari) और प्रेम चंद बैरवा (Premchand Bairwa) उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह राजधानी जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल के बाहर 1:04 मिनट पर शुरू हुआ जो करीब 19 मिनट तक चला. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित 16 केंद्रीय मंत्री, 17 मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए.
LIVE UPDATES...