विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2026

Rajasthan: आमेर के भुतेश्वरनाथ मंदिर में फिर दिखा पैंथर, सीसीटीवी में कैद हुआ देर रात का खौफनाक मूवमेंट

स्थानीय लोगों का कहना है कि भुतेश्वरनाथ मंदिर के आसपास पैंथर का मूवमेंट पहले भी कई बार देखा जा चुका है और कई बार पशुओं का शिकार करने की घटनाएं भी सामने आई हैं.

Rajasthan: आमेर के भुतेश्वरनाथ मंदिर में फिर दिखा पैंथर, सीसीटीवी में कैद हुआ देर रात का खौफनाक मूवमेंट

Jaipur News: राजधानी जयपुर के आमेर क्षेत्र स्थित भुतेश्वरनाथ मंदिर परिसर में एक बार फिर पैंथर की मौजूदगी से इलाके में दहशत का माहौल बन गया. देर रात मंदिर परिसर में पैंथर का मूवमेंट देखा गया, जिसकी पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. वीडियो में पैंथर मंदिर के बाड़े के पास तेजी से भागता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे आसपास के लोगों में भय फैल गया.

मंदिर के पुजारी सोनू महाराज के अनुसार, मंदिर परिसर में बंधी गाय-भैंसों के पास अचानक पैंथर पहुंच गया. उसी दौरान वहां मौजूद एक श्वान ने तेज आवाज में भौंकना शुरू कर दिया. श्वान की आवाज सुनकर पैंथर कुछ देर के लिए रुक गया और इसी दौरान गाय-भैंसों की जान बच गई.

श्वान ने साहस दिखाते हुए उसका मुकाबला किया

बताया जा रहा है कि पैंथर ने श्वान पर हमला करने की कोशिश भी की, लेकिन श्वान ने साहस दिखाते हुए उसका मुकाबला किया. शोर-शराबा बढ़ने पर पैंथर वहां से भाग निकला. इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल और बढ़ गया है.

आसपास पैंथर का मूवमेंट पहले भी कई बार देखा जा चुका है

स्थानीय लोगों का कहना है कि भुतेश्वरनाथ मंदिर के आसपास पैंथर का मूवमेंट पहले भी कई बार देखा जा चुका है और कई बार पशुओं का शिकार करने की घटनाएं भी सामने आई हैं. आमेर के पास स्थित नाहरगढ़ की पहाड़ियों में पैंथरों का प्राकृतिक निवास है, लेकिन भोजन और पानी की तलाश में वे अक्सर आबादी वाले इलाकों की ओर आ जाते हैं. घटना की सूचना मंदिर प्रशासन ने वन विभाग को दे दी है और लोगों से रात के समय सतर्क रहने की अपील की गई है.

(जयपुर से रोहन शर्मा की रिपोर्ट) 

यह भी पढ़ें- मध्य पूर्व तनाव का असर हाड़ौती स्टोन इंडस्ट्री पर, एक्सपोर्ट रुका; शिपिंग महंगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com