विज्ञापन

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत तो नहीं? PM मोदी आज शाम CM भजनलाल से लेंगे फीडबैक

Rajasthan Petrol Diesel Stock: आज शाम 6:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा की बड़ी बैठक होने जा रही है. ईरान-इजराइल युद्ध के चलते राजस्थान में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की सप्लाई को लेकर क्या रणनीति बनेगी?

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत तो नहीं? PM मोदी आज शाम CM भजनलाल से लेंगे फीडबैक
PM मोदी ने बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक, राजस्थान पर रहेगी नजर.
PTI

Jaipur News: दुनिया भर में गहराते ईरान-इजराइल युद्ध के संकट के बीच राजस्थान में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की सप्लाई को लेकर बड़ी खबर है. आज शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे. इससे पहले सीएम ने सर्वदलीय बैठक कर प्रदेशवासियों को भरोसा दिया है कि राजस्थान में ईंधन और खाद का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है.

प्रधानमंत्री की इस बैठक का मुख्य मकसद वैश्विक तनाव के बीच राज्यों में ऊर्जा और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है. सीएम भजनलाल शर्मा राजस्थान में तेल, गैस और उर्वरकों की सप्लाई का पूरा फीडबैक पीएम को देंगे. सरकार का फोकस है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर राजस्थान के आम आदमी की रसोई पर न पड़े.

OTP के बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर

सप्लाई को पारदर्शी बनाने और कालाबाजारी रोकने के लिए राजस्थान सरकार ने एलपीजी डिलीवरी में OTP सिस्टम अनिवार्य कर दिया है. अब गैस सिलेंडर मिलने पर ओटीपी देना होगा और डिलीवरी बॉय को आपकी पासबुक में एंट्री करनी होगी. मुख्यमंत्री ने होटल और अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि वे पीएनजी (PNG) का उपयोग बढ़ाएं ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को किल्लत न हो.

जमाखोरों पर DM-SP का पहरा

ईंधन और उर्वरक की जमाखोरी रोकने के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर और एसपी की टीमें 24 घंटे मॉनिटरिंग कर रही हैं. खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने स्पष्ट किया है कि अवैध भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. सर्वदलीय बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और विपक्ष ने भी सरकार के इन सतर्कता भरे कदमों का समर्थन किया है.

खाड़ी देशों में फंसे अपनों की सुरक्षा

युद्ध के बीच दुबई, कुवैत, रियाद और बहरीन में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों के लिए भी सरकार ढाल बनी है. राजस्थान फाउंडेशन के जरिए वहां फंसे लोगों को रहने, खाने और सुरक्षित वतन वापसी में हर संभव मदद दी जा रही है. सीएम ने जनता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें.

ये भी पढ़ें:- 'इंतजार शास्त्र' या 'झूठ शास्त्र'? गहलोत के अस्पतालों वाले वार पर सीएम भजनलाल का जोधपुर से 'जेल वाला' जवाब

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close