राजस्थान पेट्रोल पंप पर माप से कम दिया जाता था पेट्रोल-डीजल, 110 पंप के खिलाफ हुई कार्रवाई

60 पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा से कम पेट्रोल एवं डीजल दिए जाने के मामले सामने आए, जिनमें कुल 103 नोजल सीज किए गए तथा 1,53,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पेट्रोल पंप पर लगाया गया जुर्माना

Rajasthan Petrol-Pump: राजस्थान में पेट्रोल पंप पर निश्चित माप से कम पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है. जिससे उपभोक्ताओं को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. जहां एक ओर पेट्रोल की कीमत आसमान छू रहे हैं. वहीं पेट्रोल पंप पर गोरखधंधा चल रहा है, जिससे जनता पर दोहरी मार पड़ रही है. ऐसे में राज्यभर में पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण का अभियान चलाया गया.  5 मई से 18 मई तक चले अभियान में विभाग ने 23 जांच टीम ने 20 जिलों में कुल 226 पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया है. इस जांच में 110 पेट्रोल पंप पर माप विज्ञान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. जिससे 221500 रुपये जुर्माने की वसूली की गई है.

हालांकि पेट्रोल पंप के गोरखधंधे से सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़े संख्या में पेट्रोल पंप कम माप का गोरखधंधा कैसे चला रहे हैं. आखिर माप अधिनियम का उल्लंघन इतने समय से क्यों हो रहा था. इससे लाखों उपभोक्ताओं को चूना लग चुका है.

Advertisement

5 लीटर में 30 से 120 ML कम पेट्रोल

निरीक्षण में 60 पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा से कम पेट्रोल एवं डीजल दिए जाने के मामले सामने आए, जिनमें कुल 103 नोजल सीज किए गए तथा 1,53,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया. जांच के दौरान कुछ पेट्रोल पंपों पर प्रति 5 लीटर में 30 मिली से 120 मिली तक कम ईंधन दिया जाना पाया गया.

रोजाना 211 लीटर पेट्रोल-डीजल का घपला

विभागीय अनुमान के अनुसार इन अनियमितताओं के कारण उपभोक्ताओं को रोजाना करीब 211 लीटर पेट्रोल/डीजल कम दिया जा रहा था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 21,100 रुपये प्रतिदिन है. यही आंकड़ा मासिक स्तर पर लगभग 6357 लीटर एवं 6,35,700 रुपये तक पहुंचता है.

कई जिलों के पेट्रोल पंप पर नोजल सीज

शॉर्ट डिलीवरी के मामलों में जयपुर में 3 पेट्रोल पंपों पर कार्यवाही करते हुए 12 नोजल; नागौर में 4 पेट्रोल पंपों पर कार्यवाही करते हुए 11 नोजल; बाडमेर में 6 पेट्रोल पंपों पर कार्यवाही करते हुए 10 नोजल; सिरोही में 7 पेट्रोल पंपों पर कार्यवाही करते हुए 9 नोजल; दौसा में 2 पेट्रोल पंपों पर कार्यवाही करते हुए 7 नोजल; भरतपुर में 4 पेट्रोल पंपों पर कार्यवाही करते हुए 6 नोजल; अलवर में 2 पेट्रोल पंपों पर कार्यवाही करते हुए 5 नोजल; जोधपुर एवं पाली में 4-4 पेट्रोल पंपों पर कार्यवाही करते हुए 5-5 नोजल सीज किये गये।

सीकर में 1 पेट्रोल पंप पर कार्यवाही करते हुए 4 नोजल; अजमेर एवं भीलवाडा में 3-3 पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई करते हुए 4–4 नोजल; जैसलमेर में 4 पेट्रोल पंपों पर कार्यवाही करते हुए 4 नोजल; बीकानेर में 1 पेट्रोल पंप पर कार्यवाही करते हुए 3 नोजल; कोटा एवं उदयपुर में 2-2 पेट्रोल पंपों पर कार्यवाही करते हुए 3–3 नोजल; तथा डूंगरपुर में 3 पेट्रोल पंपों पर कार्यवाही करते हुए 3 नोजल सीज किये गये। इसी प्रकार झालावाड एवं झुंझुनू में 2-2 पेट्रोल पंपों पर कार्यवाही करते हुए 2-2 नोजल एवं सवाई माधोपुर में 1 पेट्रोल पंप पर कार्यवाही करते हुए 1 नोजल सीज किया गया।

Advertisement

इसके अतिरिक्त 72 पेट्रोल पंपों पर विधिक माप विज्ञान नियमों के उल्लंघन पाए गए, जिनमें 5 लीटर माप सत्यापित नहीं होना तथा सत्यापन प्रमाण पत्र प्रदर्शित नहीं करना प्रमुख रहा. इन मामलों में कुल 68,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया.

यह भी पढ़ेंः सर्विंस सेंटर के पास कार में बंद हो गई दो मासूम बहनें, दम घुटने से दर्दनाक मौत के बाद मचा कोहराम

Advertisement