विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2025

राजस्थान पुलिस का तगड़ा एक्शन, 16 थानों की टीम ने किया 62 बदमाश गिरफ्तार... 53 हुए डिटेन   

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस की 37 टीमों के पुलिस अधिकारियों व जवानों ने बदमाशों की घेराबंदी कर कुल 62 बदमाशों को गिरफ्तार किया.

राजस्थान पुलिस का तगड़ा एक्शन, 16 थानों की टीम ने किया 62 बदमाश गिरफ्तार... 53 हुए डिटेन   
पकड़े गए आरोपियों की तस्वीर

Rajasthan News: राजस्थान के डीडवाना जिले में पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए बड़ा अभियान चलाया. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शुरू किए गए इस एरिया डोमिनेशन अभियान में जिले भर के 16 पुलिस थानों की 37 टीमें सक्रिय हुईं. इन टीमों ने 137 ठिकानों पर छापेमारी कर 62 बदमाशों को गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई ने अपराधियों में हड़कंप मचा दिया. 

कैसे चला अभियान?

जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने पूरे जिले में सघन तलाशी अभियान चलाया. 37 पुलिस टीमों ने फरार बदमाशों के ठिकानों पर धावा बोला. इस दौरान कई वांछित अपराधी और स्थाई वारंटी पकड़े गए. पुलिस ने 53 संदिग्धों को निवारक कार्रवाई (प्रीवेंटिव एक्शन) के तहत हिरासत में लिया. साथ ही कई हिस्ट्रीशीटरों की भी जांच की गई. इस अभियान में आबकारी अधिनियम के तहत 5 और एनडीपीएस एक्ट के तहत 1 मामला दर्ज किया गया.  

पुलिस की रणनीति रही कारगर

पुलिस की तेजी और सटीक रणनीति ने इस अभियान को सफल बनाया. 16 थानों की टीमें रात-दिन सक्रिय रहीं और बदमाशों के छिपने के ठिकानों को चिन्हित कर कार्रवाई की. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा ने बताया कि इस अभियान में कई कुख्यात अपराधी पकड़े गए. उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी.  

स्थानीय लोगों में राहत

इस कार्रवाई से डीडवाना के लोगों में राहत की लहर है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस की सक्रियता से अपराधियों में डर पैदा हुआ है. लोग पुलिस की इस मुहिम से उम्मीद जता रहे हैं कि जिले में अपराध पर और अंकुश लगेगा.

ये भी पढ़ें- मदन राठौड़ से क्यों खफ़ा हैं RAS परीक्षा को लेकर अनशन पर बैठे अभ्यर्थी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com