पुलिस को जमीन पर घसीटा... कपड़े फाड़ बरसाए लात-घूसे, वीडियो वायरल हुआ तो थानेदार ने किया बड़ा खुलासा

राजस्थान के डीग में एक गांव में पुलिस पर लोग जमकर बरसे और धुनाई कर दी. पुलिस वालों के कपड़े तक फाड़ दिए गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पुलिस की पिटाई

Rajasthan News: राजस्थान के डीग में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत की खबर सामने आई. जहां विवाहिता की हत्या को छिपाकर दुर्घटना बता कर घर में ही उपलों के ढेर पर शव को जलाने की कोशिश की जा रही थी. वहीं जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस हरकत में आई और परिवार को अंतिम संस्कार करने से रोकने को कहा गया. लेकिन विवाहिता के ससुराल वाले उसकी लाश को लेकर श्मशान पहुंच गए और अंतिम संस्कार करने लगे. उसी वक्त वहां चार पुलिस वाले पहुंचे और अंतिम संस्कार रोकने की कोशिश की. लेकिन इस दौरान परिवार और ग्रामीण पुलिस वालों पर टूट पड़े.

चारों पुलिसकर्मियों पर लोग टूट पड़े और उनकी जमकर धुनाई कर दी. इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों के वर्दी फाड़ दी. उन्हें जमीन पर घसीटा और सभी मिलकर लात और घुसे बरसाने लगे. घटना का वीडियो भी अब वायरल हो रहा है.

Advertisement

पोस्टमर्टम के लिए अधजले शव को लाया गया 

घटना के बारे में थाना अधिकारी महेंद्र शर्मा ने कहा, 'स्थिति तब बिगड़ गई जब ग्रामीणों ने पुलिस के साथ झड़प की और उनकी वर्दी फाड़ दी. इसके बाद अतिरिक्त पुलिसकर्मी भेजे गए और शव कब्जे में ले लिया गया. अधजले शव को बाद में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह ले जाया गया.' उन्होंने बताया कि महिला के पति, पति के माता-पिता, तीन भाइयों समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

थानाधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों पर हमले के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

शव को बटोरे में जलाने की कोशिश

खोह थाना अधिकारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव ककड़ा में सरला नाम की विवाहिता की हत्या कर दी गई है. शव को घर में ही बने एक बटोरे में जलाने की कोशिश की जा रही है. मृतका नगर थाना क्षेत्र के गांव रौनीजा की रहने वाली थी. उसकी शादी वर्ष 2005 में खोह थाना क्षेत्र के गांव ककडा निवासी अशोक के साथ हुई थी. मृतका की कोई संतान नहीं है.

Advertisement

मृतका सरला के भाई विक्रांत ने बताया शादी के बाद उसे बच्चे न होने की वजह से आए दिन प्रताड़ित और मारपीट करता था. इसके बाद हमने कई बार उन्हें गांव जाकर समझाया लेकिन कुछ दिन तक ठीक रहते थे. उसके बाद फिर वही मारपीट शुरू कर देते थे. आज उसने मेरी बहन को गोबर से बने बिटारा में जला दिया और दहा संस्कार करने लग गए. हमें इस बात का पता भी नहीं लगा. जब हमें पता लगा तो हम काकड़ा के लिए पहुंचे उससे पहले मेरी बहन के शव पुलिस डीग अस्पताल ले गई थी. मृतक सरला के दो भाई और तीन बहन हैं.

य़ह भी पढ़ेंः राजस्थान में एक ही चिता पर दो बेटों के साथ पिता का हुआ अंतिम संस्कार, पूरे गांव में मचा कोहराम

Advertisement

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.