विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2025

Rajasthan: राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, देर रात 26 ASP का ट्रांसफर; कई अधिकारियों का तबादला आदेश निरस्त

Rajasthan Police Transfer: देर रात 26 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट जारी होने के साथ ही कई अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश कैंसिल भी किए गए.

Rajasthan: राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, देर रात 26 ASP का ट्रांसफर; कई अधिकारियों का तबादला आदेश निरस्त

Rajasthan ASP transfer list: राजस्थान पुलिस महकमे में देर रात बड़ा बदलाव हुआ. शुक्रवार (28 नवंबर) रात को 26 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई. जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, झालावाड़, अजमेर, करौली, दौसा, अलवर, डूंगरपुर समेत कई जिलों और रेंजों में तबादले किए गए हैं. महिला अपराध अनुसंधान सैल, लीव रिजर्व, अपराध एवं सतर्कता, डिस्कॉम और प्रोटोकॉल समेत कई पदों पर तबादले किए गए हैं. इसके साथ ही पूर्व में किए गए कई तबादलों को निरस्त किया गया है.

इन तबादलों को किया गया निरस्त

संदीप सारस्वत को एसीबी से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (संगठित अपराध, पुलिस आयुक्तालय जयपुर), कीर्ति सिंह को लीव रिजर्व (कानून व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय) से बदलकर विभागीय जांच प्रकोष्ठ (पुलिस मुख्यालय जयपुर), किशोर सिंह सिरोही से बाड़मेर स्थानांतरण और विजय कुमार सांखला को अपराध एवं सतर्कता (अजमेर रेंज) से केकड़ी (अजमेर) और डॉ. लालचंद कायल को लीव रिजर्व (विजिलेंस), जयपुर से बदलकर खैरथल-तिजारा में ट्रांसफर के आदेश को निरस्त किया गया है.  

यहां देखे पूरी लिस्ट

DocScanner Nov 28, 2025 7-55 PM by gaurav.dwivedi

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close