Rajasthan Politics: भजनलाल सरकार गलत पट्टों को करेगी निरस्त, गहलोत सरकार में हुए कामों का होगा रिव्यू

Rajasthan Politics: भजनलाल सरकार ने गहलोत सरकार के कार्यक्राल में हुए कामों का रिव्यू शुरू कर दिया. अभियान में 9 लाख से अधिक पट्टों की जांच होगी. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अशोक गहलोत सरकार में जारी किए गए पट्टों का रिव्यू कराएगी भजनलाल सरकार.

Rajasthan Politics: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने मंगलवार को सचिवालय में विभागों की बैठक हुई. यूडीएच विभाग ने रिव्यू करवाने का फैसला लिया है. बैठक में जानकारी सामने आई की गहलोत सरकार में बड़ी संख्या में मकानों के पट्टे जारी किए गए थे. इसमें गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही हैं. 

गहलोत सरकार में जारी किए गए पट्टों का रिव्यू होगा

अब विभाग अशोक गहलोत सरकार में जारी किए गए गलत पट्टों का रिव्यू करेगा. हाल ही में सीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिए थे. सैटेलाइट इमेज का भी सहारा लिया जाएगा, जिससे पता लगाया जा सकेगा की जब पट्टे जारी किए गए, उस समय वहां योजना या भवन था की नहीं. 

Advertisement

गलत पट्टे होंगे निरस्त 

भजनलाल सरकार गलत पट्टों को निरस्त करेगी. गरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इस संबंध में अफसरों को दिशा-निर्देश भी दे दिए हैं. इसके लिए सरकार सार्वजनिक सूचना जारी कर अधिकारिक रूप से शिकायत आमंत्रित करेगी. 

गहलोत सरकार में 9 लाख पट्टे जारी किए 

अशोक गहलोत सरकार ने 9 लाख 33 हाजर 258 पट्टे जारी किए थे. प्रदेशभर की सभी नगर निकायों के सीमांकन भी फिर से किए जाएंगे. जरूरत पड़ी तो इसका विस्तार भी होगा. कोई गलत सीमांकन हुआ है, तो उसका सुधार होगा. करीबर 250 नगरीय निकाय हैं. कई निकायों में नवंबर में चुनाव भी है. 

पट्टों का काफी प्रकरण लंबित चल रहा 

जांच में गड़बड़ी मिलने पर पट्टे को निरस्त कर दिया जाएगा. दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी. वर्तमान में राजस्थान में पट्टों को लेकर काफी प्रकरण लंबित चल रहे हैं. 

दोबारा होगा सीमांकन 

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि पहले की सरकार ने पट्टों में बड़ी गड़बड़ियां की हैं. इसकी जांच कर रहे हैं. सार्वजनिक सूचना जारी की जाएगी. निकायों को दोबारा सीमांकन करेंगे, जिससे सरकार ने जो गलत किया है, उसे सुधारा जा सके. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: CM भजनलाल शर्मा ने X प्लेटफॉर्म से हटाया ‘मोदी का परिवार'? फिर हुआ ऐसा…