विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2026

'कांग्रेस में आसान नहीं पायलट की राह', कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान का शंकर गोरा ने किया दावा

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें सदन में डोटासरा बोलने नहीं देते, जिससे साफ है कि कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान चल रही है.

'कांग्रेस में आसान नहीं पायलट की राह', कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान का शंकर गोरा ने किया दावा
कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान का शंकर गोरा ने किया दावा

राजस्थान भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा सोमवार को टोंक पहुंचे. यहां पर शंकर गोरा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत और निकाय चुनाव के लिए कमर कसने के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का आव्हान किया. टोंक में मीडिया से बात करते हुए गोरा ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर तंज कसते हुए कहा कि वह खुद कभी मानेसर तो कभी कहीं और चले जाते हैं, उन्हें खुद ही स्पष्ट नहीं है कि पार्टी में क्या चल रहा है. पायलट के लिए कांग्रेस में आज भी राह आसान नही है. पायलट ने जो मुद्दे उठाए थे, वह हमारी सरकार ने पूरे किए है.

'पायलट को सीएम का आभार व्यक्त करना चाहिए'

इसलिए पायलट को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार व्यक्त करना चाहिए. इस दौरान गोरा ने बालमुकन्दाचार्य के मस्जिदों के माइक को आवाज कम करने जैसे बयान का समर्थन किया. वही टोंक मे पथराव जैसी घटनाओं पर बुलडोजर एक्शन को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने जरूरत बताया. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पर निशाना साधते हुए शंकर गोरा ने कहा कि उन्हें सदन में डोटासरा बोलने नहीं देते, जिससे साफ है कि कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान चल रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

कांग्रेस को आंतरिक कलह खत्म करने की सलाह

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पहले अपनी आंतरिक कलह खत्म करनी चाहिए. आगामी पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है. बालमुकुंद आचार्य द्वारा मस्जिदों में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने की मांग पर उन्होंने कहा कि यदि ऐसी मांग रखी गई है तो सरकार को इस पर विचार करना चाहिए.

पत्थरबाजी की घटनाओं पर बोलते हुए गोरा ने कहा कि भजनलाल सरकार सख्त कार्रवाई करेगी और दोषियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई भी की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में जल्द ही नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी, जिससे संगठन को और मजबूत किया जाएगा. 

यह भी पढे़ं-

राहुल कस्वां, रफीक खान... राजस्थान के इन कांग्रेस नेताओं को केरल चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, पहली बार पंचायत से वार्ड स्तर तक 5 लाख पदाधिकारी जोड़ने की तैयारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com