विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2025

Rajasthan Politics: 'अभी तलवार को म्यान में ही रखो', राजेंद्र राठौड़ पर ऐसा क्यों बोले गोविंद सिंह डोटासरा? किरोड़ी लाल को लेकर सरकार को फिर घेरा

Rajasthan Politics: भाजपा के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ पर गुरुवार को गोविंद सिंह डोटासरा ने तीखा तंज सका. डोटासरा ने कहा कि राठौड़ का अभी खराब समय चल रहा है. ऐसे में उन्हें तलवार म्यान में ही रखना चाहिए.

Rajasthan Politics: 'अभी तलवार को म्यान में ही रखो', राजेंद्र राठौड़ पर ऐसा क्यों बोले गोविंद सिंह डोटासरा? किरोड़ी लाल को लेकर सरकार को फिर घेरा
भाजपा के कद्दावर नेता राजेंद्र राठौड़ और राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा.

Rajasthan Politics: राजस्थान में राजनीति फिर गरमाने वाली है. 31 जनवरी से राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है. जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते नजर आएंगे. बजट सत्र की शुरुआत से पहले 30 जनवरी को जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कैबिनेट सदस्यों और विधायकों के साथ मीटिंग की. दूसरी ओर कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी हुई. दोनों तरह से बजट सत्र के लिए सभी सदस्यों को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है. इस बीच गुरुवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर सर्व धर्म सभा व पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया था. 

कार्यक्रम में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. इसी कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजेंद्र राठौड़ पर तीखा तंज कसा. 

राजेंद्र राठौड़ का समय खराब, अभी तलवार म्यान में ही रखेंः डोटासरा

गोविंद सिंह डोटासरा ने राजेंद्र राठौड़ को सलाह देते हुए कहा कि उनको भैरू सिंह शेखावत राजनीति में लेकर आए. फिर वसुंधरा राजे ने उन्हें आगे बढ़ाया. बाद में राठौड़ साहब वसुंधरा राजे के ही खिलाफ हो गए. अभी उनके दिन खराब है. बीजेपी और आरएसएस ने उनके साथ क्या-क्या किया? ये सब आप देख ही रहे हो. अभी उनका समय सही नहीं चल रहा है. मेरी उनको सलाह है कि अभी तलवार को म्यान में ही रखो.

डोटासरा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपना जीवन अहिंसा के रास्ते पर गुजार दी. पूरी दुनिया में उन्होंने अहिंसा का मार्ग प्रशस्त किया. गांधी जी ने कांग्रेस पार्टी में रहकर देश को आजाद करवाया. आज गोडसे की विचारधारा के लोग सत्ता में बैठे हुए हैं.

किरोड़ी लाल वसुंधरा के आगे नहीं झुके तो भजनलाल जी का सवाल ही नहीं हैः डोटासरा

डोटासरा ने किरोड़ी लाल मीणा को लेकर भी सरकार पर तीखा हमला किया. डोटासरा ने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा को आधा-अधूरा विभाग दिया गया है. पता नहीं बीजेपी के अंदर क्या चल रहा है उनके खिलाफ. वो वसुंधरा राजे के सामने नहीं झुके तो भजनलाल जी का तो सवाल ही नहीं उठाता.

टीकाराम जूली बोले- भाजपा महात्मा गांधी के बलिदान को भूल गई

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस को लेकर कहा कि भाजपा महात्मा गांधी के बलिदान को भूल गई है. मुंह में राम बगल में छुरी वाली कहावत भाजपा सरकार चरितार्थ कर रही है. यदि भाजपा सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मानती है तो उनकी जीवनी को पढें आम जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं लाए.

यह भी पढ़ें - राजस्थान के बजट सत्र में कांग्रेस मचाएगी शोर, CM भजनलाल ने मंत्रियों संग बैठक में फ्लोर मैनेजमेंट के दिए जरूरी मंत्र
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com