विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2025

Rajasthan Politics: किरोड़ी लाल मीणा की नकली बीज फैक्ट्रियों की रेड पर बोले बेढम, कहा- वो जो भी कर रहे हैं वो...

राजस्थान में दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में शुक्रवार को गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने दर्शन किए. इस दौरन उन्होंने खाद-बीज रैकेट पर सरकार की सख्ती और मंत्री किरोड़ी लाल प्रयासों को सही बताया. 

Rajasthan Politics: किरोड़ी लाल मीणा की नकली बीज फैक्ट्रियों की रेड पर बोले बेढम, कहा- वो जो भी कर रहे हैं वो...
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और मंत्री जवाहर सिंह बेढम.

Rajasthan News: राजस्थान में दौसा जिले के प्रसिद्ध मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में शुक्रवार को राजस्थान के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने भगवान बालाजी के दर्शन किए. इसके साथ ही उन्होंने पिछली सरकार पर निशाना साधा और मंत्री किरोड़ी लाल की कार्रवाई को सही बताया. इस दौरान उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की और गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित हनुमान चालीसा के अंग्रेजी अनुवाद का विमोचन किया.

इस पुस्तक का अनुवाद मंदिर के महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने किया है. विमोचन समारोह में विद्वान पंडितों ने पूजा-अर्चना के बाद पुस्तक को श्री बालाजी महाराज के चरणों में समर्पित किया. वहीं पहली प्रति गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम को भेंट की गई. 

खाद-बीज रैकेट पर सरकार सख्त 

इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने मीडिया से बातचीत में भजनलाल सरकार के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने हाल ही में खाद-बीज घोटाले पर मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की छापेमारी को सही ठहराया.

बेढम ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय कुछ नेताओं की छत्रछाया में खाद-बीज का एक बड़ा रैकेट चल रहा था. भजनलाल सरकार इस रैकेट को तोड़ने और लोगों को शुद्ध खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, "हर विभाग में गंदगी साफ करने का काम शुरू हो चुका है. अब लोगों की आंखें खुल रही हैं और भजनलाल सरकार का लक्ष्य जनता को साफ-सुथरी व्यवस्था देना है." 

हनुमान चालीसा का महत्व

इस अवसर पर मंदिर के महंत डॉ. नरेशपुरी ने बताया कि अंग्रेजी में अनुवादित हनुमान चालीसा में भगवान हनुमान की महानता, शक्ति और कृपा को खूबसूरती से दर्शाया गया है. यह पुस्तक हनुमान जी के गुणों और उनके चमत्कारों की प्रशंसा करती है. उनके अनुसार, हनुमान चालीसा का पाठ करने से भक्तों को आशीर्वाद, सुरक्षा और आध्यात्मिक शांति मिलती है. यह उन लोगों के लिए खास है जो अपनी आध्यात्मिक यात्रा में मार्गदर्शन और शक्ति चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: सलूंबर में लोहे से भरे ट्रक ने पांच वाहनों को रौंदा, भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत, 6 हुए गंभीर घायल  

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com