विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2025

Rajasthan: "ऐ मंत्रीजी जोर से ताली बजा दो", वसुंधरा राजे के इस अंदाज की हो रही चर्चा

Vasundhara Raje welcomed JP Nadda: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंच पर नड्डा का स्वागत-सत्कार करते हुए बीजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता से अपील की.

Rajasthan: "ऐ मंत्रीजी जोर से ताली बजा दो", वसुंधरा राजे के इस अंदाज की हो रही चर्चा

Vasundhara Raje: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल (31 मई) को जयपुर पहुंचे. पार्टी कार्यक्रम के दौरान जब उनका स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया तो उनके अंदाज की काफी चर्चा रही. उन्होंने मंच पर नड्डा का स्वागत-सत्कार करते हुए बीजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता से अपील की. उन्होंने कहा कि सभी जोरदार ताली बजाओ. तभी उन्होंने मंच के सामने मंत्री की ओर इशारा करते कहा कि ऐ मंत्रीजी नड्डाजी के लिए ताली बजा दो. राजे के संबोधन के इस वीडियो को लोग काफी शेयर कर रहे हैं. यूजर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए पूर्व सीएम के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. 

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कही ये बात

वसुंधरा राजे ने संबोधित करते हुए नारीशक्ति पर कहा कि नारी हर ज़िम्मेदारी निभाने में निपुण है, चाहे वह राशन की हो या शासन की. उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने ही सिद्ध कर दिया था कि नारी शक्ति में नेतृत्व के सम्पूर्ण गुण हैं. राजे ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ऐतिहासिक कार्यकाल में मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मंजूरी देकर अहिल्याबाई होलकर जैसी वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि दी. 

राजे बोलीं- महिलाएं आपकी तरह नहीं कहती कि मैं थक गई

उन्होंने कहा, "महिलाएं उसी सड़क पर चलकर घर आती है, जिस पर चलकर आप आते हो. लेकिन वो आपकी तरह यह नहीं कहती- ओहो मैं थक गई. महिलाएं घर और बाहर का पूरा काम करती है. खाना बनाती है, खिलाती है, बर्तन साफ करती है, लेकिन फिर भी आपकी तरह जूते फेंक कर नहीं कहती कि मैं थक गई. 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिल्या बाई धर्म की रक्षक ऐसी शासक थी, जिन्होंने बद्रीनाथ से रामेश्वरम और द्वारिका से पुरी तक आक्रमणकारियों द्वारा क्षतिग्रस्त मंदिरों का पुनर्निर्माण किया. इसमें काशी का विश्वनाथ मंदिर भी है.

यह भी पढ़ेंः लखपति दीदी, फ्री स्कूटी... महिलाओं को कई सौगात; JP नड्डा के संबोधन की बड़ी बातें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com