विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2025

Rajasthan: मेहंदीपुर बालाजी में अनिश्चितकालीन बाजार बंद का ऐलान, मंदिर जाने वाले रास्ते को जाम कर धरने पर बैठे व्यापारी

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जाने वाले सड़क मार्ग को बैंच लगाकर व्यापारियों व ग्रामीणों ने बंद कर दिया और वहीं जमीन पर धरने पर बैठ गए हैं.

Rajasthan: मेहंदीपुर बालाजी में अनिश्चितकालीन बाजार बंद का ऐलान, मंदिर जाने वाले रास्ते को जाम कर धरने पर बैठे व्यापारी
मेहंदीपुर बालाजी में धरने पर बैठे व्यापारी.
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले में स्थित प्रसिद्ध मेहंदीपुर बालाजी में व्यापारियों और ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन बाजार बंद का ऐलान किया है. इसके साथ ही मंदिर जाने वाले सड़क मार्ग को भी जाम कर दिया गया है. व्यापारियों और ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 6 महीनों से बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं और प्रशासन के उच्चाधिकारी उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं. व्यापारियों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार के मंत्री, विधायक और प्रशासन के उच्चाधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचते हैं तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा. 

नहीं मिल रही चाय व पानी

बड़ी तादाद में ग्रामीण और व्यापारी धरने पर बैठे हैं. श्रद्धालुओं ने भी बंद का समर्थन किया है. उनका कहना है कि बालाजी धाम पर बाजार में गंदगी, लाइट की अव्यवस्थाएं और बिजली की समस्या है, जिस पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए. व्यापारियों और ग्रामीणों में गुस्सा है. उनका कहना है कि बिजली की समस्या के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है. बाजार बंद के कारण श्रद्धालुओं और आम जनता को भी परेशानी हो रही है. चाय और पानी भी बाजारों में नहीं मिल रही है. व्यापारियों ने दो दिन पहले सिकराय एसडीएम और विद्युत विभाग के अफसर को ज्ञापन सौंपकर बिजली सप्लाई की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इस वजह से मंदिर जाने वाले सड़क मार्ग को बैंच लगाकर जाम किया गया है.

नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी

मेहंदीपुर बालाजी व्यापार मंडल सचिव विजेंद्र मीणा का कहना है कि धरना स्थल पर सरकार का मंत्री, विधायक या जिला कलेक्टर या विद्युत विभाग के उच्च अवसर हमें आकर आश्वासन दें कि बिजली समस्या का समाधान होगा, नहीं तो अनिश्चितकालीन बाजार बंद रहेगा. अगर हमारी समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो मेहंदीपुर बालाजी मोड़ पर नेशनल हाईवे-21 को जाम करने की तैयारी की जाएगी. 

ये भी पढ़ें:- मेड‍िकल छात्र सुसाइड के मामले ने पकड़ा तूल, पेन डाउन स्‍ट्राइक पर रेजि‍डेंट डॉक्‍टर्स

यह VIDEO भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com