विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2026

IPL की तर्ज पर राजस्थान में होगा RPL, खिलाड़ियों की होगी नीलामी; अलग-अलग फ्रेंचाइजी टीमें भी बनेंगी

BCCI से अनुमति लेकर एक उपयुक्त टाइम स्लॉट बुक किया जाएगा. RCA की कोशिश है कि इसी साल सितंबर तक टूर्नामेंट का सफल आगाज हो जाए.

IPL की तर्ज पर राजस्थान में होगा RPL, खिलाड़ियों की होगी नीलामी; अलग-अलग फ्रेंचाइजी टीमें भी बनेंगी
IPL की तर्ज पर राजस्थान में होगा RPL

Rajasthan Premier League: क्रिकेट के मैदान से राजस्थान के युवा खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है. इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर अब राजस्थान में भी 'राजस्थान प्रीमियर लीग' (RPL) का आयोजन होने जा रहा है. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी ने राज्य में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए इस मेगा टूर्नामेंट की रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी है. एडहॉक कमेटी के कन्वीनर मोहित यादव ने कहा कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की प्रतिभाओं को एक मंच और एक्सपोजर देना है.

IPL जैसा होगा RPL का स्वरूप

NDTV को मिली जानकारी के अनुसार, RPL का पूरा स्वरूप बिल्कुल IPL की तरह ही रखा जाएगा. इसमें अलग-अलग फ्रेंचाइजी टीमें बनाई जाएंगी और बाकायदा खिलाड़ियों की नीलामी होगी. मैचों को अधिक से अधिक आकर्षक बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है. शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के दौरान विशेष अवॉर्ड्स से भी नवाजा जाएगा. 

मोहित यादव ने कहा कि आगामी एडहॉक कमेटी की बैठक में इस टूर्नामेंट की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी. इसके बाद BCCI से अनुमति लेकर एक उपयुक्त टाइम स्लॉट बुक किया जाएगा. RCA की कोशिश है कि इसी साल सितंबर तक टूर्नामेंट का सफल आगाज हो जाए. भविष्य में होने वाले RCA चुनावों के मद्देनजर मोहित यादव ने स्पष्ट किया कि एडहॉक कमेटी RPL की तैयारियों को उस स्तर तक पूरा कर देगी, जिससे नई कार्यकारिणी को आयोजन में किसी तरह की परेशानी न हो.

बेहतरीन प्रदर्शन पर खिलाड़ी होंगे सम्मानित

चुनाव के बावजूद टूर्नामेंट का आयोजन सुचारु रूप से चलता रहेगा. RPL के इस बड़े ऐलान के साथ ही RCA राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द ही एक अवार्ड समारोह आयोजित किया जाएगा. इसमें घरेलू और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. खेल विशेषज्ञों का मानना है कि RCA की यह पहल राजस्थान क्रिकेट के भविष्य के लिए एक गेम चेंजर साबित हो सकती है.

यह भी पढे़ं-

RCA चुनाव, पारदर्शी कार्यप्रणाली... नई एडहॉक कमेटी ने सुधार का खींचा खाका

जयपुर सचिवालय में हड़कंप, ARD टीम की रेड में 59 फीसदी कर्मचारी मिले नदारद, अब एक्शन की तैयारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com