विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2025

Rajasthan: दो महीने में टाइगर का तीसरा श‍िकार बने जैन मंद‍िर के गार्ड, धरने पर बैठे लोग

Rajasthan: मृतक की गर्दन पर टाइगर के दांत के न‍िशान म‍िले. उसके जांघ और कम के ह‍िस्‍से को खा गया. 

Rajasthan: दो महीने में टाइगर का तीसरा श‍िकार बने जैन मंद‍िर के गार्ड, धरने पर बैठे लोग
टाइगर अटैक से नाराज ग्रामीण धरने पर बैठे.

Rajasthan: रणथंभौर नेशनल पार्क में सोमवार सुबह टाइगर ने जैन मंद‍िर के चौकीदार रोधश्‍याम माली (70) को श‍िकार बनाया. दो महीने में टाइगर ने तीसरा श‍िकार बनाया. राधेश्‍याम 20 साल से इसी मंद‍िर में चौकीदार थे. सूचना पर पहुंची वन व‍िभाग की टीम  हवाई फायर करके दुर्ग से वन्‍य जीवों को खदेड़कर शव को कब्‍जे में ल‍िया. 

धरने पर बैठे हैं ग्रामीण

नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का प्रयास क‍िया. लेकिन पुल‍िस हस्‍तक्षेप के बाद वे गणेशधा पर धरने पर बैठ गए, जो अभी तक जारी है. ग्रामीणों का कहना है क‍ि  जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक धरने पर बैठे रहेंगे. पर‍िजनों ने शव लेने से मना कर  द‍िया. सोमवार सुबह 9 बजे से ही ग्रामीणों का अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर लगातार धरना जारी है ,ग्रामीण रात भर धरने पर बैठे रहे और अभी भी ग्रामीणों का धरना जारी है.

ग्रामीण की ये 8 सूत्रीय मांग 

ग्रामीणों की मांग है कि मृतक राध्येश्याम के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, 10 बीघा ज़मीन, सरकारी नौकरी , रणथंभौर की वाइल्डलाइफ कमेटी को भंग किया जाए, लापरवाह अधिकारियों को रणथंभौर से हटाया जाए, टाईगर मॉनिटरिंग को दुरुस्त किया जाये, गणेश धाम पर यात्रियों के लिए सुविधा की जाये, गणेश यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं सहित उनकी आठ सूत्री मांगों को जब तक पूरी नहीं की जाती है, तब तक उनका धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा. 

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रशासन द्वारा उनकी मांगों पर लिखित में आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक वे धरना समाप्त नही करेंगे. ग्रामीण मौके पर कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा को भी मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं. 

टाइगर ने जैन मंद‍िर के चौकीदार रोधश्‍याम माली (70) को श‍िकार बनाया.

टाइगर ने जैन मंद‍िर के चौकीदार रोधश्‍याम माली (70) को श‍िकार बनाया.

दो महीने में तीसरी घटना 

नेशनल पार्क में दो माह में यह तीसरी घटना है, जब बाघ ने इंसानों पर हमला किया है.  इससे पूर्व 16 अप्रैल को 7 वर्षीय बच्चे कार्तिक और 11 मई को रेंजर देवेंद्र चौधरी को भी बाघ ने मार डाला था.  इधर, ग्रामीणों का आरोप है कि वन अधिकारियों को लापरवाही के चलते ही राधेश्याम की मौत हुई है

शौच के ल‍िए न‍िकला तभी क‍िया अटैक 

बताया जा रहा है कि राधेश्याम माली सुबह लगभग 4.30 बजे मंदिर से शौच के लिए निकला था.  तब उसके हाथ में एक टॉर्च और लाठी थी. अचानक उसने जब बाघ को अपने सामने देखा तो लाठी से अपना बचाव करने की कोशिश की, लेकिन बाघ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया.  उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर जैन मंदिर के अन्‍य चौकीदारों ने वन व‍िभाग को सूचना दी. ज‍िसके बाद वन व‍िभाग की टीम मौक पर पहुंची और शव को बरामद क‍िया. 

यह भी पढ़ें: न‍िकाय उप-चुनाव में बीजेपी की 36 में से 28 सीटों पर जीत, मदन राठौड़ बोले- जनता ने खुले मन से स्‍वीकारा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com