विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2025

RBSE 12th Board 2025: 12वीं बोर्ड की इस परीक्षा में बड़ी लापरवाही, परीक्षार्थियों को फिर से देना होगा एग्जाम, पेपर सेंटर पर भी गिरेगी गाज

Rajasthan: बोर्ड ने आग्रह किया है कि वे नई तिथि की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें.

RBSE 12th Board 2025: 12वीं बोर्ड की इस परीक्षा में बड़ी लापरवाही, परीक्षार्थियों को फिर से देना होगा एग्जाम, पेपर सेंटर पर भी गिरेगी गाज
फाइल फोटो.

Rajasthan Secondary Education Board: राजस्थान में 12वीं बोर्ड की कॉमर्स संकाय में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विषय की परीक्षा दोबारा होगी. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 22 मार्च को हुई परीक्षा में खामियां पाते हुए परीक्षा फिर से कराने का फैसला लिया है. फिर से परीक्षा कराने के लिए बोर्ड तैयारी में जुट गया है. बोर्ड प्रशासन के अनुसार, परीक्षा की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी. बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने जानकारी दी है कि 22 मार्च को आयोजित बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के प्रश्न-पत्र में गंभीर त्रुटियां पाई गईं. इसी के चलते एग्जाम फिर से कराने का फैसला लिया गया है. 

प्रश्न पत्र तैयार करने में पेंपर सेंटर ने बरती लापरवाही

बोर्ड की जांच में सामने आया कि प्रश्न-पत्र तैयार के दौरान पेपर सेंटर ने लापरवाही बरती और यह पिछले वर्षों की तरह ही तैयार हो गया. इस गलती को बोर्ड प्रशासन ने गंभीरता से लिया और परीक्षा पुनः कराने का फैसला किया. बोर्ड प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार पेपर सेटर के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

परीक्षार्थियों को एक बार फिर देना होगा एग्जाम, छात्रों में मिली-जुली राय

बोर्ड ने सुनिश्चित किया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए प्रश्न-पत्र निर्माण की प्रक्रिया को अधिक सख्त बनाया जाएगा. इस निर्णय के बाद 12वीं कॉमर्स के विद्यार्थियों को फिर से परीक्षा की तैयारी करनी होगी. हालांकि, परीक्षा दोबारा होने की खबर से छात्रों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कुछ छात्र परीक्षा की पुनरावृत्ति से असहज हैं, जबकि कुछ इसे एक अवसर के रूप में देख रहे हैं. 

किसी भी अफवाह पर ना दें ध्यान- बोर्ड

परीक्षा संबंधी गाइडलाइन के लिए बोर्ड ने परीक्षार्थियों को इंतजार करने के लिए कहा है. बोर्ड ने आग्रह किया है कि वे नई तिथि की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नई तिथि जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः 2 आधार कार्ड लेकर परीक्षा देने पहुंची थी महिला कांस्टेबल, अब पहुंच गई जेल की सलाखों के पीछे
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com