विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2025

Rajasthan Road Ways: झुंझुनूं डिपो के मुख्य प्रबंधक समेत सभी 24 स्टॉफ निलंबित, रिटायर्ड कर्मियों पर भी गिरी गाज

ACB को मिली शिकायत के बाद निर्देशानुसार रोडवेज मुख्यालय की जांच में झुंझुनूं डिपो का सभी स्टॉफ दोषी पाया गया. ऐसे में सभी को निलंबित कर दिया गया है.

Rajasthan Road Ways: झुंझुनूं डिपो के मुख्य प्रबंधक समेत सभी 24 स्टॉफ निलंबित, रिटायर्ड कर्मियों पर भी गिरी गाज
झुंझुनूं डिपो के सभी स्टॉफ सस्पेंड

Rajasthan Road Ways: राजस्थान रोडवेज में बड़ी कार्रवाई की गई है. झुंझुनूं डिपो के खिलाफ भ्रष्टाचार, अनियमितता और फर्जी तरीके से वेतन लेने का मामले में सभी स्टॉफ को निलंबित कर दिया गया है. इसमें डिपो के मुख्य प्रबंधक समेत 24 स्टॉफ हैं जिन्हें निलंबित कर दिया गया है. बताया जाता है कि ACB की टीम को इसकी शिकायत मिली थी, जिस पर रोडवेज मुख्यालय ने जांच करवाई थी. जांच में कई भ्रष्टाचार सामने आए जिसके बाद सभी स्टॉफ को निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा सेवानिवृत्त स्टॉफ पर भी गाज गिरी है.

जांच में दोषी पाए गए सभी स्टॉफ

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की अध्यक्ष  शुभ्रा सिंह ने बताया कि झुंझुनूं आगार की प्राप्त शिकायतों में लंबे समय से कार्य नहीं करने तथा वेतन आहरण की संबंध में प्रारम्भिक जांच कार्यवाही की गई है. प्रारम्भिक जांच एवं प्राप्त तथ्यों  के आधार पर आगार में वर्तमान में कार्यरत निम्न पदों के कार्मिकों को प्रारम्भिक जांच में दोषी पाया गया है. दोषी पाए जाने पर 24 को निलंबित किया गया है. इस दौरान सात सेवानिवृत्त कार्मिकों के खिलाफ भी आरोप पत्र जारी करने का भी निर्णय लिया गया है.

इन 24 कर्मचारियों को निलंबित किया गया

1. मुख्य प्रबन्धक
2. प्रबन्धक (यातायात)
3. प्रबन्धक (संचालन)
4. प्रबन्धक (लेखा)
5. प्रबन्धक (प्रषासन)
6. यातायात निरीक्षक - एक
7. परिचालक- 11
8. चालक- 5
9. वरिष्ठ सहायक/कनिष्ठ सहायक- 2

इसके अलावा धौलपुर आगार के चालक  भगवान सिंह पुत्र  मेवाराम को 20 यात्री बिना टिकट यात्रा कराते पाये जाने के प्रकरण में जांच के बाद निलंबित किया गया. निलंबित काल का वेतन जब्त किये जाने सम्बंधी आदेश विभाग के द्वारा  जारी किये गये.

यह भी पढ़ेंः SI paper leak: SOG की बड़ी कार्रवाई, सरकारी नौकरी करने वाले तीन और आरोपी गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com