विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2025

Rajasthan: सीकर के अजीतगढ़ में SBI का ATM उखाड़ ले गए चोर, गार्ड को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम

फिलहाल एटीएम में कितना कैश था, इसकी जानकारी नहीं मिली है. बैंक के अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ही एटीएम से लूटी गई राशि के बारे में जानकारी सामने आएगी.

Rajasthan: सीकर के अजीतगढ़ में SBI का ATM उखाड़ ले गए चोर, गार्ड को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम
राजस्थान में एटीएम चोरी की वारदात.
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले के अजीतगढ़ थाना इलाके में गुरुवार देर रात करीब 2:30 बजे चोमू रोड पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नजदीक लगे एसबीआई बैंक के एटीएम को अज्ञात बदमाशों द्वारा उखाड़ कर चोरी करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार करीब आधा दर्जन अज्ञात बदमाश एक वाहन में सवार होकर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम बूथ पर पहुंचे थे.

गार्ड को बंधक बनाया

इस दौरान बदमाशों ने एटीएम पर तैनात गार्ड गजेंद्र सिंह को बंधक बनाकर एटीएम चोरी की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अज्ञात चोरों की तलाश करने में जुटी हुई है. फिलहाल एटीएम में कितना कैश था, इसकी जानकारी नहीं मिली है. बैंक के अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ही एटीएम से लूटी गई राशि के बारे में जानकारी सामने आएगी.

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुवायना कर एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले और आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने में पुलिस जुटी हुई है. एटीएम में गार्ड को बंधक बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देने से इलाके में लोगों में दहशत का माहौल भी है और पुलिस की गस्त पर भी कई सवालिया निशान खड़ा हो रहे हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और चोरी गई राशि बरामद कर ली जाएगी.

ये भी पढ़ें:- राजस्थान: 7 महीने में 21 हजार महिलाओं ने लगाई मदद की गुहार, पुलिस को पहुंचने में लगे 30 से ज्यादा मिनट!

यह VIDEO देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com