विज्ञापन

राजस्थान: खाटू श्याम मेले में ‘सेल्फी प्रतियोगिता’ का आयोजन, श्रेष्ठ 100 सेल्फी होगी सम्मानित

सीकर के पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, महिला सहायता, चिकित्सा समन्वय और भीड़ नियंत्रण के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

राजस्थान: खाटू श्याम मेले में ‘सेल्फी प्रतियोगिता’ का आयोजन, श्रेष्ठ 100 सेल्फी होगी सम्मानित

राजस्थान के सीकर जिले में प्रमुख तीर्थ स्थल खाटू धाम में जारी फागुन मेले में पुलिस की ओर से ‘श्री खाटूश्यामजी मेला सेल्फी प्रतियोगिता' का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु पुलिस की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं व सहयोग के क्षणों को कैमरे में रिकॉर्ड कर साझा कर सकेंगे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सीकर के पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, महिला सहायता, चिकित्सा समन्वय और भीड़ नियंत्रण के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

उन्होंने कहा कि ‘श्री खाटूश्यामजी मेला सेल्फी प्रतियोगिता' के तहत कोई भी श्रद्धालु मेले में पुलिस की बेहतर व्यवस्था, ड्यूटी पर तैनात किसी पुलिसकर्मी द्वारा की गई मदद या पुलिस-प्रशासन के इंतजामों से मिली राहत एवं सुविधा से जुड़े कोई भी क्षण को अपनी सेल्फी के साथ सोशल मीडिया पर साझा कर सकता है.

सेल्फी राजस्थान पुलिस को टैग करते हुए साझा करनी होगी

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘प्रतिभागियों को अपनी सेल्फी राजस्थान पुलिस को टैग करते हुए साझा करनी होगी. प्राप्त प्रविष्टियों में से चुनी गई 100 श्रेष्ठ सेल्फी को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा. विजेताओं को खाटू श्याम बाबा की आकर्षक तस्वीर, प्रसाद तथा राजस्थान पुलिस की ओर से प्रशंसा-पत्र प्रदान किया जाएगा. जिले से बाहर के विजेताओं को डाक से पुरस्कार और प्रशंसा-पत्र भेजे जाएंगे.''

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच विश्वास, सहयोग और सकारात्मक संवाद को प्रोत्साहित करना है. नूनावत ने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ही नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है.राजस्थान के सीकर जिले में प्रमुख तीर्थ स्थल खाटू धाम में जारी फागुन मेले में पुलिस की ओर से ‘श्री खाटूश्यामजी मेला सेल्फी प्रतियोगिता' का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु पुलिस की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं व सहयोग के क्षणों को कैमरे में रिकॉर्ड कर साझा कर सकेंगे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

भीड़ नियंत्रण के व्यापक इंतजाम किए गए हैं

सीकर के पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, महिला सहायता, चिकित्सा समन्वय और भीड़ नियंत्रण के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने कहा कि ‘श्री खाटूश्यामजी मेला सेल्फी प्रतियोगिता' के तहत कोई भी श्रद्धालु मेले में पुलिस की बेहतर व्यवस्था, ड्यूटी पर तैनात किसी पुलिसकर्मी द्वारा की गई मदद या पुलिस-प्रशासन के इंतजामों से मिली राहत एवं सुविधा से जुड़े कोई भी क्षण को अपनी सेल्फी के साथ सोशल मीडिया पर साझा कर सकता है.

राजस्थान पुलिस को टैग करते हुए साझा करनी होगी

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘प्रतिभागियों को अपनी सेल्फी राजस्थान पुलिस को टैग करते हुए साझा करनी होगी. प्राप्त प्रविष्टियों में से चुनी गई 100 श्रेष्ठ सेल्फी को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा. विजेताओं को खाटू श्याम बाबा की आकर्षक तस्वीर, प्रसाद तथा राजस्थान पुलिस की ओर से प्रशंसा-पत्र प्रदान किया जाएगा. जिले से बाहर के विजेताओं को डाक से पुरस्कार और प्रशंसा-पत्र भेजे जाएंगे.'' उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच विश्वास, सहयोग और सकारात्मक संवाद को प्रोत्साहित करना है. नूनावत ने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ही नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है.

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close