SI Paper Leak: अशोक गहलोत के PSO ने बेटे के लिए लिया पेपर, फिर मोटी रकम में बेचा; दूध वाले से भी लिए पैसे

अशोक गहलोत के पीएसओ रहे राजकुमार ने अपने दोस्त कुंदन को मोटी रकम देकर एसआई भर्ती परीक्षा का पेपर लिया था. जिसे पढ़कर उसका बेटा भरत परीक्षा में तो पास हो गया, लेकिन फिजिकल में फेल हो गया था. अब दोनों बाप-बेटों को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अशोक गहलोत के PSO ने बेटे के लिए खरीदा पेपर

Rajasthan SI Paper Leak: राजस्थान में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक मामले में हर दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं. एसओजी अब तक एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में कुल 54 उप निरीक्षक सब इंस्पेक्टर समेत 120 लोगों को गिरफ्तार कर चुके हैं. शनिवार को एसआई पेपर लीक मामले में गिरफ्तार अशोक गहलोत के पीएसओ राजकुमार यादव और उनका बेटा तीन दिन की एसओजी रिमांड पर है. एसओजी की पूछताछ में बाप-बेटे ने कई राज उगले हैं.

मोटी रकम में खरीदा पेपर

SOG की पूछताछ में अशोक गहलोत के PSO (Personal Security Officer) ने बताया कि पूर्व सीएम गहलोत के पीएसओ रहे राजकुमार यादव ने बेटे के दबाव में आक मोटी रकम देकर एसआई भर्ती परीक्षा का लीक पेपर खरीदा था. उसके बेटे भरत ने कहा कि उसे एसआई बनना है.

Advertisement

परीक्षा पास की पर फिजिकल में फेल

इस पर पिता राजकुमार ने अपने दोस्त कुंदन को मोटी रकम देकर एसआई भर्ती परीक्षा का पेपर लिया. फिर उसका बेटा भरत पेपर पढ़कर परीक्षा में पास हुआ, लेकिन फिजिकल में फेल हो गया था. बेटे के लिए एसआई भर्ती परीक्षा 2021 का पेपर खरीदने के कारण राजकुमार पर काफी कर्जा हो गया, जिसके बाद उसने दूध वाले को भी पेपर बेच दिया.

दूध वाले को बेचा पेपर

दूध बेचने वाले ने खुद के बेटे रविन्द्र सैनी के लिए राजकुमार यादव को पैसे देकर पेपर लिया. राजकुमार ने अपने परिचित सतेन्द्र को भी मोटी रकम लेकर पेपर बेच दिया. भरत यादव सतेन्द्र और रविन्द्र को पहले से जानता था. एसओजी ने सबसे पहले सतेन्द्र को गिरफ्तार किया था.

वह अभी रिमांड पर चल रहा है. आरोपी सतेन्द्र ने ही पूछताछ के बाद हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव के बारे में खुलासा किया. वही ट्रेनी एसआई रविन्द्र सैनी फरार है. उसे राजकुमार ने ही फरार होने की सलाह दी थी, जिसके बाद वह पुलिस लाइन से फरार हो गया.

यह भी पढे़ं- 

राजस्थान: शिक्षक भर्ती में बड़ा घोटाला, गहलोत राज की फर्जी नियुक्तियां होंगी रद्द! शिक्षा विभाग का आदेश

'कलेक्टर-तहसीलदार को कमरे में बंद कर दूंगा' रविंद्र भाटी ने ग्रामीणों की शिकायत पर कहा- इनकी छाती पर बैठ जाओ

Advertisement