विज्ञापन

SOG Action: 2.5 लाख लेकर MBBS छात्र ने दी दूसरे की परीक्षा, SOG ने डमी कैंडिडेट को कोलकाता से किया गिरफ्तार

वरिष्ठ अध्यापक (द्वितीय श्रेणी) भर्ती परीक्षा 24 दिसंबर 2022 को आयोजित की गई थी. उस दिन सामान्य ज्ञान और शैक्षिक मनोविज्ञान का पेपर लीक होने के कारण परीक्षा को निरस्त कर दिया. बाद में 29 जनवरी को 2023 को दोबारा परीक्षा हुई.

SOG Action: 2.5 लाख लेकर MBBS छात्र ने दी दूसरे की परीक्षा, SOG ने डमी कैंडिडेट को कोलकाता से किया गिरफ्तार
SOG ने डमी कैंडिडेट को कोलकाता से किया गिरफ्तार

Rajasthan News: सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 2022 में बैठने वाले डमी कैंडिडेट के खिलाफ एसओजी की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. डमी कैंडिडेट बनकर वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कराने वाले 3 MBBS छात्र और 2 सरकारी टीचर की गिरफ्तारी के बाद कोलकाता से एक और डमी कैडिंडेट प्रिंस को एसओजी ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था. वह भी एमबीबीएस छात्र है और उसने 2 लाख 50 हजार रुपये में डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा पास कराने का सौदा किया था. 

बारासात मेडिकल कॉलेज का छात्र है आरोपी

एसओजी एडीजी विशाल बंसल के मुताबिक, जांच में पता चला कि प्रिन्स ने सांचौर में करावड़ी निवासी मनोहर सिंह बिश्नोई की जगह 24 दिसंबर 2022 को राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल, सविना खेड़ा, मंगल सरिया के पास, सेक्टर-9, उदयपुर में विज्ञान विषय की परीक्षा दी थी. आरोपी प्रिंस ने परीक्षा देने के लिए मनोहर सिंह बिश्नोई से 2,50,000 रुपये में सौदा तय किया था. 

आरोपी प्रिंस अभी कोलकाता में बारासात मेडिकल कॉलेज में MBBS फोर्थ ईयर का स्टूडेंट है. एसओजी ने उस पर वरिष्ठ अध्यापक (द्वितीय श्रेणी) भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट बन परीक्षा देने पर गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का घोषित कर रखा था. इस मामले में अब तक 12 मूल अभ्यर्थी, 10 डमी परीक्षार्थी और 05 मध्यस्थ समेत कुल 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. 

डमी कैंडिडेट बने 3 MBBS छात्र पहले ही गिरफ्तार

इससे पहले मंगलवार को भी डमी कैंडिडेट बन परीक्षा देने वाले तीन एमबीबीएस छात्र और 2 सरकारी टीचर को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया गया था. आरोपी महेश कुमार (MBBS छात्र) को जयपुर, महिपाल बिश्नोई (MBBS छात्र)को कोटा, सहीराम (MBBS छात्र) को पोर्ट ब्लेयर (अण्डमान-निकोबार), सरकारी टीचर हनुमाना राम और निवास कुराडा को जालोर से गिरफ्तार किया गया है. 

बता दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) द्वितीय श्रेणी प्रतियोगी परीक्षा-2022 के सामान्य ज्ञान, शैक्षिक मनोविज्ञान और विज्ञान विषय की परीक्षा 24 दिसंबर 2022 को आयोजित की गई थी. 24 दिसंबर 2022 को सामान्य ज्ञान और शैक्षिक मनोविज्ञान का पेपर लीक होने के कारण वह परीक्षा निरस्त कर दी गई थी और दोबारा 29 जनवरी को 2023 को आयोजित की गई. 

एसओजी के एडीजी ने ने बताया कि परीक्षा में कुछ अभ्यर्थियों द्वारा डमी परीक्षार्थियों के जरिए परीक्षा पास कर विज्ञान विषय में वरिष्ठ अध्यापक (द्वितीय श्रेणी) पद पर चयनित होने के बारे में शिकायत मिली थी. शुरुआती जांच में के बाद 14 अभ्यर्थियों और अन्य संलिप्त आरोपियों के खिलाफ RPSC ने एसओजी जयपुर में मामला दर्ज कराया. मामले में जांच की जा रही है. 

यह भी पढे़ं-

जल जीवन मिशन घोटाले में 20 अधिकारियों के नाम, ACB को रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल समेत कई की तलाश

Rajasthan: SOG का बड़ा एक्शन, 3 MBBS छात्र, 2 सरकारी टीचर गिरफ्तार; डमी कैंडिडेट बन दी वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close