विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2026

Rajasthan: अजमेर के केसरगंज में हाई वोल्टेज से उठी चिंगारी, ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग भड़की 

इस हादसे का असर पास की होम डेकोर दुकान तक भी पहुंचा. दुकान मालिक दिलीप पारवानी के अनुसार आग की लपटों से उनकी दुकान में रखा सामान जल गया और करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ.

Rajasthan: अजमेर के केसरगंज में हाई वोल्टेज से उठी चिंगारी, ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग भड़की 

Rajasthan News: अजमेर के केसरगंज स्थित बाजे वाली गली में मंगलवार दोपहर अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग भड़क उठी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे हाई वोल्टेज आने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद पंकज ऑटोमोबाइल की दुकान के ऊपर लगे तारों में चिंगारी भड़क गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आधे घंटे तक धमाकों की आवाजें गूंजती रहीं. घनी आबादी वाली गली में आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं, जिससे आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई.

 25 से ज्यादा वाहन चपेट में, दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान के भीतर रिपेयरिंग के लिए खड़ी करीब 25 से ज्यादा स्कूटी और अन्य वाहन जलकर खाक हो गए. सूचना मिलते ही क्लॉक टावर थाना प्रभारी भीखाराम काला पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. एहतियात के तौर पर दुकानों के ऊपर बने मकानों से परिवारों को बाहर निकाला गया और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति डेढ़ घंटे तक बंद रखी गई, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो.

पड़ोसी दुकान को भी लाखों का नुकसान, जिम्मेदारी तय करने की मांग

इस हादसे का असर पास की होम डेकोर दुकान तक भी पहुंचा. दुकान मालिक दिलीप पारवानी के अनुसार आग की लपटों से उनकी दुकान में रखा सामान जल गया और करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ. स्थानीय पार्षद भारती श्रीवास्तव ने बताया कि वार्ड 16 की इस घटना में शॉर्ट सर्किट प्राथमिक कारण माना जा रहा है. हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. अब व्यापारी बिजली व्यवस्था की जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: जालोर के किसान का किनोवा मॉडल 15 देशों तक पहुंचा, सालाना 20 करोड़ का कारोबार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com