विज्ञापन
Story ProgressBack

43वीं NTPC राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में कई अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज होंगे प्रतिभागी, जानें कब होगी शुरुआत?

राजस्थान तीरंदाजी संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि भारतीय खेल मंत्रालय और भारतीय तीरंदाजी संघ के निर्देशन में राजस्थान तीरंदाजी संघ के तत्वाधान में 16 से 21 नवंबर तक भरतपुर में चंद्रावती ग्रुप ऑफ संस्थान के कैंपस में आयोजन होगा.

Read Time: 2 min
43वीं NTPC राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में कई अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज होंगे प्रतिभागी, जानें कब होगी शुरुआत?
प्रतीकात्मक
भरतपुर:

पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जीवन का अभिन्न अंग है. खेलकूद से शरीरिक एवं मानसिक विकास होता है. राजस्थान में तीरंदाजी के क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए भरतपुर जिले में 43वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. इस तीरंदाजी प्रतियोगिता कई इंटरनेशनल तीरंदाज भी हिस्सा लेने वाले हैं. 

तीरंदाजी संघ

राजस्थान तीरंदाजी संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर साथ ही अन्य लोग 

राजस्थान तीरंदाजी संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि भारतीय खेल मंत्रालय और भारतीय तीरंदाजी संघ के निर्देशन में राजस्थान तीरंदाजी संघ के तत्वाधान में 16 से 21 नवंबर तक भरतपुर में चंद्रावती ग्रुप ऑफ संस्थान के कैंपस में 43वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय जुनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन होगा.

इस प्रतियोगिता में 33 राज्य यूनिट्स के 770 खिलाड़ी और 50 ऑफिशियल भाग ले रहे है. इस प्रतियोगिता में 16 और 17 को रिकर्व स्पर्धा होगी, फिर 18 और 19 को कंपाउंड स्पर्धा होगी ,20 और 21 को इन्डियन राऊंड की स्पर्धा खेली जाएगी.
Latest and Breaking News on NDTV

रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रतियोगिता में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी आएंगे. इस सभी राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के आवास के लिए शहर के 8 होटल बुक किए गए हैं. साथ ही आने-जाने के लिए बस की व्यवस्था भी की गई है. ताकि सभी टीमों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. वहीं इस प्रतियोगिता को सुगम बनाने के लिए 50 शारीरिक शिक्षक भी लगाए गए हैं. साथ ही, टेक्निकल कंडक्ट के लिए भारतीय तीरंदाजी संघ ने 20 तकनीकी अधिकारी और पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं.

ये भी पढ़ें-झूंझुनू के लाल सुनील ने तलवारबाजी में जीता गोल्ड मेडल, राजपूताना रायफल्स का बढ़ाया मान

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close