विज्ञापन

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का रिजल्ट जारी, 10वीं में 50 और 12वीं में 46 फीसदी छात्र सफल

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. यह अक्टूबर - नवम्बर 2025 सत्र का रिजल्ट जारी किया गया है.

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का रिजल्ट जारी, 10वीं में 50 और 12वीं में 46 फीसदी छात्र सफल
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का रिजल्ट

Rajasthan State Open School Result: राजस्थान में रेगुलर छात्रों के 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है. वहीं शुक्रवार (13 फरवरी) को राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर द्वारा कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की अक्टूबर - नवम्बर 2025 सत्र (स्ट्रीम-2 व पूरक परीक्षा) का रिजल्ट जारी किया गया है.  शुक्रवार (13 फरवरी) को माधव सभागार में राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा परिणाम घोषित किया गया. परीक्षार्थी अपना परिणाम विभागीय वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.

परिणाम में कक्षा 10 में 50 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने के साथ छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा, जो ओपन स्कूल प्रणाली की प्रभावशीलता को दर्शाता है.

10वीं में 9 हजार और 12वीं में करीब 6 हजार छात्र सफल

जारी परिणाम के अनुसार कक्षा 10 में कुल 18,101 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 9,074 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए. कक्षा 10 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 50.13 प्रतिशत रहा, जबकि छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 51.89 और छात्रों का 47.43 प्रतिशत दर्ज किया गया. वहीं कक्षा 12 में कुल 12,874 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिनमें से 5,958 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए. कक्षा 12 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 46.28 प्रतिशत रहा. इस कक्षा में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 47.51 जबकि छात्रों का 44.77 प्रतिशत रहा.

परिणाम घोषणा के अवसर पर समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक एवं राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की निदेशक अनुपमा जोरवाल, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक अशोक कुमार मीणा, सचिव राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल अरुणा शर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. 

बता दे कि परीक्षार्थी अपना परिणाम विभागीय वेबसाइट https://rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos/ पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः Asian Championship: राजस्थान की बेटी ने निशानेबाजी में अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में लहराया परचम

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close