विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2026

Rajasthan: नीट रिज़ल्ट में आये कम नंबर, अजमेर में छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या 

अलवर गेट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

Rajasthan: नीट रिज़ल्ट में आये कम नंबर, अजमेर में छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या 

Rajasthan News: अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय छात्रा निकिता की मौत के मामले में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नीट परीक्षा में अपेक्षा से कम अंक आने को संभावित वजह माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि निकिता मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी और परिणाम से निराश थी. सोमवार सुबह उसने अपने घर के कमरे में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सबसे पहले छोटे भाई ने उसे लटका देखा और परिजनों को सूचना दी. परिवार तुरंत उसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

जांच जारी, पुलिस हर पहलू से कर रही पड़ताल

अलवर गेट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और परीक्षा परिणाम से जुड़े तनाव सहित सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है. परिजन भी सदमे में हैं और घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

अपील: असफलता अंत नहीं, नई शुरुआत का मौका है

प्रतियोगी परीक्षाओं का दबाव युवाओं पर मानसिक रूप से गहरा असर डालता है, लेकिन एक परीक्षा में असफलता जीवन का अंत नहीं होती. अभिभावकों और शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों का हौसला बढ़ाएं और उन्हें समझाएं कि असफलता सफलता की सीढ़ी हो सकती है. यदि कोई छात्र तनाव या अवसाद महसूस कर रहा है तो उसे परिवार, मित्रों या विशेषज्ञों से खुलकर बात करनी चाहिए. याद रखें—यह साल नहीं तो अगला साल सही, मेहनत और धैर्य से लक्ष्य जरूर हासिल किया जा सकता है. जीवन अनमोल है, इसे किसी भी परीक्षा के परिणाम से कमतर न आंकें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com