विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2025

Rajasthan: सीकर में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत, कमरे में मरी हुई मिली; परिजनों ने हत्या बताया 

मृतका के पिता ने मकान मालिक और उसके दोस्त पर अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है. वहीं, पुलिस पूरे मामले की हर पहलु से जांच कर रहे है.

Rajasthan: सीकर में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत, कमरे में मरी हुई मिली; परिजनों ने हत्या बताया 
अस्पताल में मृतका के परिजन पुलिस ऐसे बात करते हुए.

Sikar News: सीकर के उद्योग नगर इलाके में 25 साल की युवती की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. मृतक युवती सीकर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी. परिजनों ने मामले में हत्या का अंदेशा जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को सीकर के एसके हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है.

ग्रामीण इलाके की 25 वर्षीय मृतका युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सीकर में किराए के मकान में रहकर रीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी. वह सीकर शहर में किराए के मकान में रहती थी. उन्हें बीती शाम पुलिस से सूचना मिली उनकी बेटी की मौत हो गई. जिस पर आज सुबह करीब 10 बजे वह मकान पर गए तो वहां मलिक ने बताया कि उनकी बेटी खिड़की से लटकी हुई मिली. जब उसे नीचे उतारा तो वह मरी हुई मिली. ऐसे में उन्होंने पुलिस को बुला लिया.

''गले पर गला घोंटने और पेट के साइड में काफी निशान बने हुए थे''

इधर पुलिस ने मृतका के पिता को बताया कि उनकी बेटी फर्श पर पड़ी हुई थी. जब मृतका युवती के पिता ने अस्पताल में आकर देखा तो उनकी बेटी के गले में चुन्नी लगी हुई थी. जो एकदम लूज थी, साथ ही गले पर गला घोंटने और पेट के साइड में काफी निशान बने हुए थे. वहीं मृतका के साथ रहने वाली एक लड़की ने बताया कि वह लाइब्रेरी में गई हुई थी तो मृतका के दोस्त युवक का कॉल आया जिसने बताया कि युवती की तबीयत खराब है तो आप कमरे पर आ जाओ. युवक का मृतका के भाई के पास भी बीती शाम करीब 5:53 पर कॉल आया था. जिसने उसे कहा कि तुम्हारी बहन खत्म हो चुकी है.

मृतका के पिता ने क्या कहा ?

मृतका के पिता का कहना है कि मकान मालिक ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी और अब मृतका का युवक दोस्त का भी फोन बंद आ रहा है. कमरे की स्थिति को और खिड़की पर लटककर आत्महत्या करने की बात देखते हुए साफ है कि उसका सुसाइड करना संभव नहीं है. मृतका युवती के दोस्त के द्वारा ही उनकी बेटी के साथ गलत काम करके उसकी हत्या की गई है. इसमें मकान मालिक की भी शामिल होने की पूरी आशंका है.

ऐसे में युवक दोस्त, मकान मालिक और साथ रहने वाली लड़की के मोबाइल की जांच करके पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा करें. वहीं पुलिस  अधिकारियों का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

यह भी पढ़ें - राजस्थान के कई जिलों में 3 दिन स्कूल बंद, भारी बारिश के चलते प्रशासन ने घोषित किया अवकाश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com