विज्ञापन

गर्मी की छुट्टी कम क्यों की? राजस्थान के टीचर्स ने आज रात 12 बजे तक शिक्षा मंत्री से मांगा जवाब

राजस्‍थान में स्‍कूलों में गर्मी की छु्ट्टयों को लेकर अभिभावक और श‍िक्षक नाराज चल रहे हैं. उन्होंने श‍िक्षा मंत्री मदन द‍िलावर गर्मी की छुट्टी बढ़ाने की मांग की है. 

गर्मी की छुट्टी कम क्यों की? राजस्थान के टीचर्स ने आज रात 12 बजे तक शिक्षा मंत्री से मांगा जवाब
राजस्थान में शिक्षक संघ ने 1 मई से विरोध करने का ऐलान किया.

राजस्थान में स्कूल की छुट्टियों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. एक तरफ गुरुजी तो दूसरी तरफ माता-पिता गर्मी की छुट्टियों को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. गुरुजी नए कैलेंडर में छुट्टी कटने से नाराज हैं. शिक्षक संघ ने अल्टीमेटम दिया है कि यदि शिक्षा मंत्री ने आज इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया, तो सभी शिक्षक मिलकर विरोध करेंगे.

30 जून तक छुट्टी करने की मांग  

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रनजीत मीणा ने बताया कि 7 अप्रैल को संगठन ने सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कलेक्टर को शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया था. मांग की गई थी कि ग्रीष्मकालीन अवकाश 17 मई से 30 जून तक किए जाए, और संस्था प्रधान द्वारा घोषित अवकाश भी पूर्व की तरह 2 किए जाए.  अब 30 अप्रैल की समयावधि समाप्त हो रही है, लेकिन सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है. संगठन ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के शिक्षक एकजुट होकर शिक्षा मंत्री का विरोध करेंगे. 

स्कूलों में छुट्टी की मांग   

संयुक्त अभिभावक संघ के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि एक ओर कॉलेज में छुट्टी की जा रही है. दूसरी ओर प्रदेश के विद्यालयों में अवकाश नहीं किया जा रहा है. हमारी सरकार से मांग है कि भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में अवकाश किया जाए. यदि बच्चे स्वस्थ रहेंगे, तभी पढ़ पाएंगे. इस पर जल्द से जल्द फैसला लिया जाए.  

गुरु जी की नाराजगी और अभिभावकों की चिंता के बीच अब शिक्षा विभाग को फैसला करना है की अवकाश कब से कब तक होंगे. प्रदेश के लाखों शिक्षकों और विद्यार्थियों की निगाहें अब शिक्षा विभाग के फैसले पर टिकी हैं. 

यह भी पढ़ें: पॉक्‍सो में ग‍िरफ्तार आरोपी ने बाड़मेर ASP ऑफिस में पेपर कटर से काटा गला, अस्‍पताल लेकर पहुंची पुल‍िस


 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close