विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2026

Weather Update: होली से पहले ही राजस्‍थान में पारा 36°C के पार,  जानें अपने ज‍िले के मौसम का हाल 

Weather Update: मार्च से मई ऋतु के दौरान, देश के ज़्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रहने की संभावना है. 

Weather Update: होली से पहले ही राजस्‍थान में पारा 36°C के पार,  जानें अपने ज‍िले के मौसम का हाल 
होली से पहले ही राजस्थान में गर्मी पड़ने लगी है.

Weather Update: होली से पहले राजस्‍थान में गर्मी पड़ने लगी है. बाड़मेर और फतेहपुर में अध‍िकतम तापमान 36 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस के पार पहुंच गया है. मौसम व‍िभाग ने चेतावनी दी है क‍ि मार्च में सामान्‍य से अध‍िक गर्मी पड़ सकती है. 15 मार्च के बाद हीटवेव चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों और मध्य भारत के इक्का-दुक्का हिस्सों को छोड़कर, जहां सामान्य या सामान्य से कम अधिकतम तापमान रहने की संभावना है.

मार्च में सामान्य से अधिक रहेगा पारा 

मौसम व‍िभाग के अनुसार, इस बार मार्च महीने में राजस्‍थान के कुछ ह‍ि‍स्सों में औसत तापमान 40 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस से अध‍िक रहने की संभावना है. जैसलमेर, बाड़मेर और जालोर में तापमान सामान्‍य से अध‍िक रहने की संभावना है. राजस्‍थान के उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और पाली ज‍िलों में औसत से अध‍िक तापमान रहने की संभावना है. जयपुर, कोटा, भरतपुर और अजमेर में तापमान थोड़ा कम रहेगा.

2 मार्च तक शुष्क रहेगा मौसम  

आगामी 2-3 दिन तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने के बाद 3 मार्च से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री और बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है. मौसम व‍िभाग के अनुसार, 2 मार्च तक मौसम शुष्‍क रहेगा. द‍िन में धूप का असर ज्‍यादा महसूस होगा. अध‍िकतम तापमान 30 से 32 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्‍य से अध‍िक रहेगा.

राजस्थान के जिलों का तापमान  

जैसलमेर का अध‍िकत तापमान 33.8 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, जोधपुर में 32 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, बीकानेर 35.2 ड‍िग्री, चूरू में 30.6 ड‍िग्री और फतेहपुर (सीकर) में 31.5 ड‍िग्री का पारा रहा. जयपुर में द‍िन का पारा 30.5 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस रहा. कोटा में 29.6 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, अजमेर में 33.6 और अलवर में 31 ड‍िग्री सेल्‍सियस तापमान र‍िकॉर्ड हुआ.

यह भी पढ़ें: उदयपुर में 40 लोगों से भरी पिकअप पलटी, 3 की मौके पर ही मौत; 31 घायलों का इलाज जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com