विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2025

Rajasthan: प्रेम प्रसंग के मामले में दो पक्षों के बीच बवाल, एक ने फूंकी दूसरे की बाइक; पुलिस से भी की धक्का मुक्की

Rajasthan News: जयपुर ग्रामीण इलाके के चाकसू में दो पक्ष के बीच हुई कहासुनी कुछ ही मिनटों में इतनी बढ़ गई कि लंबे समय से चल रहा झगड़ा  मारपीट और आगजनी में तब्दील हो गया.

Rajasthan: प्रेम प्रसंग के मामले में दो पक्षों के बीच बवाल, एक ने फूंकी दूसरे की बाइक; पुलिस से भी की धक्का मुक्की
चाकसू में भीड़ ने बाइक में लगाई आग
NDTV

Tension in Chaksu: राजस्थान के जयपुर ग्रामीण इलाके में दो ग्रुप्स के बीच लड़ाई की खबर है. यह घटना शिवदासपुरा पुलिस स्टेशन एरिया के चंदलाई गांव में हुई. दो पक्ष के बीच हुई कहासुनी कुछ ही मिनटों में इतनी बढ़ गई कि लंबे समय से चल रहा झगड़ा  मारपीट और आगजनी में तब्दील हो गया. जिसके चलते गुस्से में एक ग्रुप ने दूसरे की बाइक में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मामला बढ़ता देख, वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को इन्फॉर्म किया.  माना जा रहा है कि यह घटना लव अफेयर से जुड़ी है.

पुलिस के साथ भी की हाथापाई

घटना की जानकारी मिलने पर स्टेशन हाउस ऑफिसर सुरेंद्र सैनी पुलिस टीम के साथ पहुंचे. और हालात को कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन कुछ लोगों ने कथित तौर पर पुलिस के साथ हाथापाई की. मामले को लेकर स्टेशन हाउस ऑफिसर सुरेंद्र सैनी ने बताया कि दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है. फिलहाल पुलिस ने बाइक में आग लगाने और सरकारी काम में रुकावट डालने के एंगल से मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है.

भीड़ ने पुलिस के साथ बी की हाथपाई

भीड़ ने पुलिस के साथ बी की हाथपाई
Photo Credit: NDTV

 प्रेम प्रसंग से जुड़ा है  मामला

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. जिसके चलते पिछले कई दिनों से दोनों पक्षों में तनाव था. जो आज यानी गुरुवार को और बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई. पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले आई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद तथ्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: अलवर में अवैध होटल मालिकों को झटका, UIT ने 10 इमारतों को किया सीज, शादी की बुकिंग फंसी

यह भी पढ़ें: Rajasthan: तीन दिन की पूछताछ के बाद पाक युवक ने उगला भारत आने का राज, सच्चाई जान एजेंसियां भी चौंकी
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com