विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2026

Rajasthan: उदयपुर के बाहुबली हिल क्षेत्र में आग से फैला घना धुआं, दम घुटने से युवक बेहोश

सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी के नेतृत्व में निगम की फायर टीम मौके पर पहुंची. टीम ने तुरंत स्थिति का जायजा लेते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया

Rajasthan: उदयपुर के बाहुबली हिल क्षेत्र में आग से फैला घना धुआं, दम घुटने से युवक बेहोश

Udaipur News: उदयपुर शहर के बड़ी गांव में पांडवा और बाहुबली हिल क्षेत्र में सोमवार को अचानक आग लगने से इलाके में घना धुआं फैल गया. धुएं के कारण वहां मौजूद एक युवक का दम घुटने लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की अग्निशमन टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई.

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि बाहुबली हिल क्षेत्र में लगी आग के कारण आसपास के इलाके में धुआं तेजी से फैल गया था. इसी दौरान वहां मौजूद युवक धुएं की चपेट में आ गया, जिससे उसका दम घुट गया और वह बेहोश हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी नगर निगम के अग्निशमन विभाग को दी.

सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी के नेतृत्व में निगम की फायर टीम मौके पर पहुंची. टीम ने तुरंत स्थिति का जायजा लेते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया और बेहोश युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर समय पर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com