विज्ञापन

राजस्थान: बालाजी मंदिर में दर्शन के बहाने घुसा चोर, पूजा-पाठ कर चांदी के छत्र लेकर हुआ फरार

चोरी किए गए दोनों छत्रों का कुल वजन करीब 800 ग्राम बताया जा रहा है. CCTV कैमरे में चोरी की पूरी घटना कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है.

राजस्थान: बालाजी मंदिर में दर्शन के बहाने घुसा चोर, पूजा-पाठ कर चांदी के छत्र लेकर हुआ फरार
बालाजी मंदिर से छत्र चुरा ले गया चोर

Rajasthan News: अजमेर शहर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने दर्शन के बहाने मंदिर में घुसकर भगवान बालाजी के दो चांदी के छत्र चुरा लिए और फरार हो गए. मंदिर में छत्र की घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. मंदिर समिति की ओर से अलवर गेट थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. 

आम श्रद्धालु बन मंदिर में घुसा चोर

जानकारी के अनुसार, एक युवक सामान्य श्रद्धालु की तरह मंदिर में दाखिल हुआ. उसने पहले मंदिर की परिक्रमा की और कुछ देर तक पूजा-पाठ करता रहा, ताकि किसी को उस पर शक न हो. मौका देखते ही उसने भगवान के दोनों चांदी के छत्र उतारकर अपने कपड़ों में छिपा लिए और आराम से मंदिर से बाहर निकल गया.

चोरी किए गए दोनों छत्रों का कुल वजन करीब 800 ग्राम बताया जा रहा है. चोर की एक महिला साथी पूरे समय मंदिर के बाहर बैठकर रेकी करती रही. जैसे ही युवक चोरी करके बाहर निकला, दोनों तुरंत मौके से फरार हो गए. जब मंदिर के पुजारी नियमित पूजा के लिए पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला. सूचना मिलते ही मंदिर समिति के सदस्य और आसपास के लोग मंदिर परिसर में जमा हो गए. मंदिर समिति की ओर से अलवर गेट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है.

सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की तलाश

पुलिस ने तुरंत मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. फुटेज में चोरी की पूरी घटना कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है. मंदिर समिति के सदस्य गिरधारी सांखला ने बताया, "यह बेहद दुखद और निंदनीय घटना है. भगवान के छत्र चुराना किसी भी भक्त के लिए असहनीय है. हम पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग करते हैं."

यह भी पढ़ें-

अलवर: जोहड़ में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत, मौके पर पहुंचे मंत्री किरोड़ी लाल मीणा

पत्नी ने गेहूं से भरे कट्टे में छिपाए 15 लाख के जेवर, पति ने गहने समेत बोरा व्यापारी को बेचा

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close