विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2025

Transfer List: पुलिस महकमे में बड़ा फ़ेरबदल, 142 एएसपी के ट्रांसफर, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

Jaipur News: 142 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का तबादले के साथ ही 3 अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. इन पुलिस अधिकारियों को महिला बटालियन में डिप्टी कमांडेंट के पद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है.

Transfer List: पुलिस महकमे में बड़ा फ़ेरबदल, 142 एएसपी के ट्रांसफर, गृह विभाग ने जारी किए आदेश
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan Police Transfer List: राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा फ़ेरबदल हुआ है. गृह विभाग ने 142 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं. इससे पहले ब्यूरोक्रेसी को लेकर भी आदेश जारी किए गए थे. शनिवार देर शाम 22 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए. इनमें तहसीलदार से आरएएस में प्रमोट हुए 13 अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग दी गई है.

इन्हें दी गई अतिरिक्त जिम्मेदारी

साथ ही महिला बटालियन के डिप्टी कमांडेंट का जिम्मा भी 3 अधिकारियों को सौंपा गया है. इन अधिकारियों के पास अतिरिक्त कार्यभार रहेगा. जोधपुर में डिप्टी कमांडेंट (प्रथम बटालियन) राजीव कुमार परिहार को बाड़मेर की अमृता देवी बटालियन, अजमेर की हाड़ीरानी महिला बटालियन में डिप्टी कमांडेंट प्रीति कांकाणी को सीकर की पदमिनी महिला बटालियन में डिप्टी कमांडेंट और एएसपी (केंद्रीय भंडार, पुलिस मुख्यालय) यशपाल त्रिपाठी को अलवर में कालीबाई महिला बटालियन की जिम्मेदारी दी गई है.

यहां देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close