विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2025

राजस्थान की अनोखी शादी, 101 ट्रैक्टरों पर निकली बारात; सड़क पर दिखा एक किमी लंबा काफिला

बारात की सबसे खास बात रही कि दूल्हा महेंद्र खुद सजे-धजे ट्रैक्टर पर सवार होकर काफिले के सबसे आगे चला. बारात करीब 11 किलोमीटर का सफर तय करते हुए भैरूपुरा गांव पहुंची.

राजस्थान की अनोखी शादी, 101 ट्रैक्टरों पर निकली बारात; सड़क पर दिखा एक किमी लंबा काफिला
राजस्थान में 101 ट्रैक्टरों पर निकली बारात, दूल्हा भी ट्रैक्टर पर सवार

Rajasthan News: शादी-बारातों में लग्ज़री कार का क्रेज बढ़ता जा रहा है. अब तो कई जगह हेलीकॉप्टर से भी दूल्हा-दुल्हन की आने की चर्चा होती है. शादी-बारात में लग्जरी कार और हेलीकॉप्टर के बढ़ते चलन के बीच राजस्थान से एक अनोखी शादी की तस्वीर सामने आई है, यहां पर एक किसान ने अपने बेटे की शादी में 101 ट्रैक्टर से बारात लेकर पहुंचे, जिस समय सड़क पर बारात में शामिल ट्रैक्टरों निकले तो एक किमी लंबा काफिला नजर आया. 

लग्जरी गाड़ियां के बजाय ट्रैक्टर पर बारात

दरअसल, डीडवाना-कुचामन जिले के हिराणी निवासी किसान दयालराम डोडवाडिया के बेटे महेंद्र की शादी थी. जिसके लिए दयालराम ने अनोखे अंदाज में अपने बेटे महेंद्र की बारात लग्जरी कार और गाड़ियों को छोड़ 101 ट्रैक्टरों पर निकाली. बारात जब सड़क पर उतरी, तो देखने वालों की भीड़ ऐसे उमड़ी मानो कोई अनोखा जुलूस निकल रहा हो.

यह बारात करीब एक किलोमीटर से भी अधिक लंबी थी. जगह-जगह लोग बारात को रुककर देखते रहे, वीडियो बनाते रहे और चर्चा करते रहे कि जहां आज लोग हेलीकॉप्टर और महंगी गाड़ियों से बारात ले जाने की होड़ में हैं. वहीं एक किसान परिवार ने अपने पेशे और पहचान को सबसे ऊपर रखते हुए अपने बेटे की बारात ट्रैक्टरों पर निकाली.

Latest and Breaking News on NDTV

सजे-धजे ट्रैक्टर पर सबसे आगे दूल्हा

इस बारात की सबसे खास बात रही कि दूल्हा महेंद्र खुद सजे-धजे ट्रैक्टर पर सवार होकर काफिले के सबसे आगे चला. बारात करीब 11 किलोमीटर का सफर तय करते हुए भैरूपुरा गांव पहुंची. दुल्हन सुमन के घर पहुंचते ही लोग इस ऐतिहासिक और अनोखी बारात को देखने उमड़ पड़े. हर कोई हैरान था कि इतनी लंबी ट्रैक्टर-बारात शायद उन्होंने पहली बार देखी. दूल्हे महेंद्र डोडवाडिया ने बताया कि मैं किसान परिवार से हूं. ट्रैक्टर किसान की पहचान है. इसलिए बारात को ट्रैक्टरों पर निकालने का फैसला लिया.

यह गर्व की बात है कि मेरे सभी किसान साथी अपने-अपने ट्रैक्टरों के साथ बारात में शामिल हुए. वहीं दूल्हे के पिता दयालराम डोडवाडिया ने कहा कि हम खुद खेती-किसानी का काम करते हैं. धरती पुत्र किसानों की पहचान ट्रैक्टर है. बेटे की बारात में किसान भाइयों को उनके ट्रैक्टरों के साथ शामिल करना चाहता था. इसलिए पहले से ही तय कर लिया था कि बारात ट्रैक्टरों पर ही निकाली जाएगी.

यह भी पढे़ं- 

किरोड़ी लाल का भीलवाड़ा में अनोखा स्वागत, बुलडोजर से फूलों की बारिश; बड़ी संख्या में उमड़े समर्थक

Rajasthan: राजस्थान में एक बार फिर बनेगा थर्ड फ्रंट! नरेश मीणा ने केजरीवाल, बेनीवाल और चंद्रशेखर से साधा संपर्क

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com