विज्ञापन

Rajasthan: दो दिन के ब्रेक के बाद आज फिर गूंजेगा सदन, विकास कार्यों में अनियमितता पर सरकार से विधायक मांगेंगे जवाब

Rajasthan: दो दिनों के अवकाश के बाद आज सोमवार को राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही फिर शुरू होगी. जिसमें आज विपक्ष सरकार को विभिन्न जनहित के मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है

Rajasthan: दो दिन के ब्रेक के बाद आज फिर गूंजेगा सदन, विकास कार्यों में अनियमितता पर सरकार से विधायक मांगेंगे जवाब
Rajasthan Vidhansabha proceedings
Website

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में दो दिनों के अवकाश के बाद आज सोमवार को एक बार फिर से  कार्यवाही का आगाज होने जा रहा है.सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही शुरू होगी. जिसमें विपक्ष सरकार को विभिन्न जनहित के मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है. आज प्रश्नकाल में कुल 47 प्रश्न सूचीबद्ध हैं, जिनमें 23 तारांकित और 24 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। कृषि, उद्योग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, राजस्व, सहकारिता और ऊर्जा विभाग से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा.

 विकास कार्यों में अनियमितता का मुद्दा रहेगा गर्म

सदन में आज यानी सोमवार को ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के जरिए सरकार का ध्यान विशेष मुद्दों की ओर खींचा जाएगा.  जिसमें विधायक संदीप शर्मा, कोटा शहर के दौलतगंज, रंगबाड़ी और काला तालाब को संरक्षित और पुनर्जीवित करने का मुद्दा उठाएंगे. वहीं विधायक ललित यादव, खैरथल - तिजारा जिले की मुंडावर पंचायत समिति के ग्राम सोरखा कलां में वर्ष 2020 से जनवरी 2026 के बीच कराए गए विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं का मामला सदन में रखेंगे.

बजट पर बहस का तीसरा दिन

आज बजट पर चर्चा का तीसरा दिन है.उम्मीद जताई जा रही है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिलेगी. विपक्ष जहां बजट की खामियों को उजागर करेगा, वहीं सत्ता पक्ष अपनी उपलब्धियां गिनाएगा. बता दें कि बजट पर सरकार की ओर से अंतिम जवाब कल पेश किया जाएगा.

स्थानीय समस्याओं की गूंज और जनहित याचिकाएं

इसके अलावा कई जनहित याचिकाएं भीआज सदन में पेश की जाएंगी. जिनमें कोटा के बोरखेड़ा क्षेत्र में कच्चे नालों को पक्का करने, बगरू में कनिष्ठ अभियंता कार्यालय को सहायक अभियंता कार्यालय में क्रमोन्नत करने, सिवाना में इनडोर स्टेडियम निर्माण और आहोर में ड्रेनेज व्यवस्था सुधार और शिव क्षेत्र के ग्राम सोलंकिया में पेयजल समस्या का मुद्दा शामिल  है. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather: राजस्थान में बाड़मेर में पारा 35 के पार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम बदलने के आसार; 17 से फिर बरसेंगे बादल

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close