विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान में बाड़मेर में पारा 35 के पार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम बदलने के आसार; 17 से फिर बरसेंगे बादल

Rajasthan Weather Today: IMD के अनुसार 17 और 18 फरवरी 2026 को राजस्थान के कुछ हिस्सों में छिटपुट वर्षा/गरज की संभावना है. इसके अनुसार जयपुर, बीकानेर संभाग में बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

Rajasthan Weather: राजस्थान में बाड़मेर में पारा 35 के पार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम बदलने के आसार; 17 से फिर बरसेंगे बादल
Rajasthan weather
Website

Weather Today in Rajasthan: राजस्थान में फिर से एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की आहट होने को तैयार है. इसके कारण मौसम में फिर से एक बार करवट देखने को मिल सकती है. लेकिन इससे पहले  राज्य में पश्चिमी हिस्से बाड़मेर और जैसलमेर जैसे जिलों में फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है. रविवार को जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, नागौर, चित्तौड़गढ़, जालौर, लूणकरणसर, पाली और डूंगरपुर में भी दिन में गर्मी रही. वहीं, शेखावाटी के एरिया में अब भी सुबह-शाम सर्दी तेज है. IMD के अनुसार  17 और 18 फरवरी 2026 को राजस्थान के कुछ हिस्सों में  छिटपुट वर्षा/गरज की संभावना है.

बाड़मेर में गर्मी की शुरूआत

मौसम विभाग की डेली रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पाली में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 20 से 50 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.

प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 12.4 डिग्री, वनस्थली में 9.3 डिग्री, अलवर में 7.6 डिग्री, जयपुर में 14.6 डिग्री, पिलानी में 11.2 डिग्री, सीकर में 9.5 डिग्री, कोटा में 12.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 12.4 डिग्री, बाड़मेर में 15.2 डिग्री, जैसलमेर में 14.8 डिग्री, जोधपुर में 12.5 डिग्री, माउंट आबू में 8.6 डिग्री, बीकानेर में 15.0 डिग्री, चूरू में 11.0 डिग्री, श्री गंगानगर में 12.4 डिग्री, नागौर में 9.1 डिग्री, अंटा बारां में 10.4 डिग्री, जालौर में 9.7 डिग्री, सिरोही में 9.2 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 7.0 डिग्री, करौली में 8.4 डिग्री, दौसा में 9.4 डिग्री और झुंझुनूं में 11.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया

17-18 फरवरी को बारिश के आसार

IMD के अनुसार, एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की दस्तक हो चुकी है. इसके असर से उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इसके असर से, 17-18 फरवरी को जयपुर, बीकानेर संभाग में बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें; Rajasthan Politics: 'हर चक्रव्यूह में घुस जाता हूं, पर तोड़ना नहीं जानता' किरोड़ी लाल के इस बयान के क्या मायने

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close